Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने को लेकर पुतिन ने कह दी बड़ी बात, Trump से मुलाकात के सवाल पर दिया ये जवाब

डोनाल्ड ट्रंप ने भी हाल ही में यूक्रेन में युद्धविराम की मांग की थी. उन्होंने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा था कि यूक्रेन में तुरंत सीजफायर होना चाहिए.

Vladimir Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन. (फाइल फोटो)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि वह यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं. पुतिन ने स्पष्ट किया कि यूक्रेनी अधिकारियों के साथ वार्ता शुरू करने के लिए उनकी कोई शर्त नहीं है. यह बयान उन्होंने अपने वार्षिक सवाल-जवाब कार्यक्रम के दौरान दिया, जिसमें वह सरकारी टेलीविजन पर मीडिया और आम लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे.

ट्रंप से मुलाकात को तैयार पुतिन

पुतिन ने यह भी कहा कि रूस इस समय कमजोर स्थिति में नहीं है. एक अमेरिकी समाचार चैनल के रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए पुतिन ने कहा कि वह ट्रंप से मिलने के लिए तैयार हैं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी ट्रंप से हाल के वर्षों में बात नहीं हुई है. पुतिन ने यह माना कि यूक्रेन में युद्ध जटिल है, लेकिन साथ ही कहा कि रूस अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ रहा है.

बातचीत के लिए तैयार

उन्होंने कहा, “हमने हमेशा कहा है कि हम बातचीत और समझौते के लिए तैयार हैं. हम युद्ध को समाप्त करने के लिए एक शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं, लेकिन दूसरी तरफ भी बातचीत के लिए तैयार रहना चाहिए.” पुतिन ने कुछ समय पहले यूक्रेन को नाटो में शामिल होने की कोशिश छोड़ने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन इसे यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने ठुकरा दिया था.

यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: अर्जेंटीना में विमान हादसे से लेकर रूसी वायुसेना के प्लेन क्रैश तक, इन हादसों से दहली दुनिया

ट्रप ने की थी युद्धविराम की मांग

डोनाल्ड ट्रंप ने भी हाल ही में यूक्रेन में युद्धविराम की मांग की थी. उन्होंने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा था कि यूक्रेन में तुरंत सीजफायर होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि रूस की सीरिया में मौजूदगी अब खत्म हो चुकी है और युद्ध शुरू ही नहीं होना चाहिए था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital