मनोरंजन

The Kerala Story Review: केरल की युवतियों की दर्दनाक दास्तां, लड़कियों का धर्म परिवर्तन करके ISIS में शामिल होने की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

The Kerala Story Review: ‘द केरल स्टोरी’ का टेलर रिलीज होने के बाद लोगो में इस बात की खूब चर्चा है कि क्या केरल में लड़कियों का धर्मांतरण कर आईएसआईएस में भेजा जा रहा है… और अगर है तो यह आंकड़ा कितना है. दरअसल, द केरला स्टोरी का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चारों तरफ यही बहस चल रही है. कुछ लोग इसे सच बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि यह एक एजेंडा है. लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कैसी है ये फिल्म.

ऐसी है फिल्म की कहानी

यह कहानी केरल के नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली शालिनी उन्नीकृष्णन की है. कैसे मुस्लिम लड़के उसे और उसकी सहेली को अपने प्यार के जाल में फंसाते हैं. फिर गर्भवती होकर फिर उसे छोड़ देना और फिर कैसे उसे सीरिया ले जाया जाता है. इसके बाद उसके परिवार का क्या होता है. इस कहानी को फिल्म में बहुत ही दमदार तरीके से दिखाया गया है.

फिल्म के तौर पर देखा जाए तो यह फिल्म शानदार है. इसका हर सीन आपको प्रभावित करता है. फिल्म में जब लड़कियों के ब्रेनवॉश करने वाले डायलॉग आएंगे तो आप भी उन्हें सुनकर चौंक जाएंगे. फिल्म में एक भी फ्रेम ऐसा नहीं है, जहां आप अपनी नजरें पर्दे से हटा सकें. क्या होता है उन लड़कियों के परिवारों का, ये सीन आते ही आपकी आंखें नम हो जाती हैं. कुल मिलाकर यह फिल्म आपको एक अनुभव देती है. आप थिएटर में बैठी उन लड़कियों की कहानी को जीते और महसूस करते हैं.

ये भी पढ़ें- Parineeti Chopra के साथ IPL देखने पहुंचे Raghav Chadha, रिश्ते को लेकर दिया हिंट, लोगों ने उड़ाई खिल्ली

फिल्म के अंत में कुछ डेटा दिखाया गया है. जिसमें उन लोगों के इंटरव्यू के अंश हैं जिन पर यह सब हुआ है. वीडियो में एक लड़की का चेहरा छिपाकर भी दिखाया गया है. लेकिन डेटा कुछ ही लोगों का दिखाया जा रहा है और दावा 32 हजार लड़कियों का है. अब इस दावे की असल सच्चाई तो मेकर्स ही बता सकते हैं.

किरदार/एक्टिंग

अदा शर्मा ने फिल्म में शालिनी उन्नीकृष्णन का किरदार निभाया था. जिन्होंने फिल्म में कमाल की एक्टिंग की है. आप भी उनके दर्द को अंदर ही अंदर महसूस करें. अदा ने साउथ इंडियन एक्सेंट को बखूबी कैप्चर किया है. इसके अलावा बाकी किरदारों ने भी फिल्म में बेहतरीन काम किया है. इसके अलावा सुदीप्तो सेन का निर्देशन भी उम्दा है. उसने केरल कॉलेज और आईएसआईएस की दुनिया ऐसी बनाई है कि आपको लगता है कि यह वही दुनिया है. सब कुछ असली लगता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

13 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

32 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

34 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

48 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

51 minutes ago