Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सामना मुखपत्र: विपक्ष की बैठक को बताया ‘वैगनर ग्रुप’, पुतिन की तरह पीएम मोदी को भी सत्ता से उखाड़ फेंकने का दावा

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के मुखपत्र सामना के संपादकीय में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी पर निशाना साधा गया है.

उद्धव ठाकरे, पूर्व सीएम महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के मुखपत्र सामना के संपादकीय में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी पर निशाना साधा गया है. सामना में लिखा गया है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन की तरह ही पीएम मोदी को भी सत्ता से उखाड़ फेंका जाएगा. इसके लिए पटना में वैगनर ग्रुप (विपक्ष) की बैठक हुई है. संपादकीय में अमित शाह के बयान पर भी पलटवार किया गया है. जिसमें अमित शाह ने कहा था कि पटना में विपक्ष सिर्फ फोटो सेशन के लिए इकट्ठा हुआ था.

लोगों के अंदर क्रांति की भावना जागृत हो रही है

सामना में लिखा गया है कि रूस में पुतिन ने अपनी सुविधा के लिए एक प्राइवेट आर्मी को तैयार करवाया था, वही बगावत पर उतर आई है. रूस में पिछले कुछ सालों में चुनाव के नाम पर जमकर फर्जीवाड़ा किया गया. पुतिन के लोग चुनाव में गड़बड़ी करके जीत रहे थे. उन्होंने वहां की संसद पर कब्जा कर लिया था. ठीक वैसे ही भारत में हो रहा है. इसलिए अब लोगों के अंदर क्रांति की भावना जागृत हो रही है.

BJP ने तमाम लोगों को आसपास रक्षक बनाकर रखा है

सामना में ये भी कहा गया है कि बीजेपी ने सत्ता को बनाए रखने के लिए अपने आसपास तमाम बिकाऊ लोगों को रक्षक बनाकर रखा हुआ है, लेकिन आने वाले समय में यही लोग मोदी-शाह की पीठ पर वार करेंगे और सड़क पर उतरकर बगावत करेंगे. जैसे पुतिन के साथ हुआ है. पुतिन ने धमकी देते हुए कहा था कि वैगनर ग्रुप की आर्मी को सबक सिखाएंगे, लेकिन वो कुछ कर नहीं पाए. इसलिए पुतिन हों या मोदी, उन्हें बगावत का सामना करना ही पड़ता है.

यह भी पढ़ें- इजिप्ट ने PM Modi को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से किया सम्मानित, जानिए कितने पुराने और मजबूत हैं भारत-मिस्र के संबंध?

देश में फोटोप्रमी कौन है ? ये पूरा देश जानता है

सामना में 23 जून को पटना में हुई विपक्ष की बैठक को वैगनर ग्रुप बताया गया है. विपक्ष की बैठक को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने तंज कसा था. उन्होंने कहा था कि विपक्ष के लोग सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए इकट्ठा हुए हैं, लेकिन कितने भी विपक्षी एकसाथ आएं, बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीतने वाली है. अब इस बयान पर सामना में पलटवार किया गया है. जिसमें लिखा है कि अमित शाह से जो उम्मीद की जा रही थी वैसी ही प्रतिक्रिया दी है. देश में फोटोप्रमी कौन है ? ये पूरा देश जानता है. फोटो में आने के लिए अपने नेताओं को ढकेल दिया जाता है, यह पीएम मोदी ने कई बार किया है. साथ ही संपादकीय में यह भी लिखा गया है कि 2024 में क्या परिणाम आएंगे इसका फैसला ईवीएम नहीं बल्कि देश की जनता करेगी.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital