होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (फोटो फाइल)
Asaduddin Owaisi: लोकसभा सांसद और एआईएमआईएम (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सरकार को आड़े हाथों लिया है. ओवैसी ने सीएम बिस्वा पर हमला ऐसे समय पर बोला है जब असम सरकार बाल विवाह कानून का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ प्रदेश में बड़ा अभियान चला रही है. अब तक वहां इसके तहत 2000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस पर ओवैसी ने कहा कि जिनकी शादी हुई है उन लड़कियों का क्या कुसूर है.
उन्होंने आगे कहा कि जिनकी शादी हो चुकी है उन लड़कियों का आप क्या करेंगे? उनकी देखभाल कौन करेगा? आपने (असम सरकार) 4,000 मामलें दर्ज किए. आप नए स्कूल क्यों नहीं खोल रहे हैं ? असम में भाजपा की सरकार मुसलमानों के प्रति पक्षपाती है.
एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,”असम में बीजेपी की सरकार है और ये फेलियर सरकार है. ये स्कूल नहीं खोलते पर मदरसों को तोड़ते हैं. उन्होंने वहां बाल विवाह कानून का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर कहा कि जिनकी शादी हुई उनकी देखभाल कौन करेगा, लड़की का क्या कुसूर है”.
यह भी पढ़ें- भारत में आतंकी हमले की पाकिस्तानी साजिश नाकाम, हैदराबाद में थी वुल्फ अटैक की तैयारी, NIA का बड़ा खुलासा
उन्होंने कहा कि,”असम सरकार मुस्लिमों से पक्षपात करती है. दरअसल असम में बाल विवाह के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई”. सूबे की पुलिस ने शुक्रवार (3 फरवरी) को अवैध करार दी गई शादियां करवाने वाले हिंदू और मुस्लिम पुजारियों सहित 2,044 लोगों की गिरफ्तारी की है.
एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने असम के सीएम पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. ओवैसी ने यह भी कहा कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अच्छे से स्टडी करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आजादी के लडाई संघ का कोई योगदान नहीं था. उन्होंने ये भी कहा कि संघ और बीजेपी वाले राष्ट्रवाद के चौधरी हैं.
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने बयान में कहा था,“अगले 5-6 महीनों में हजारों ऐसे लोगों (पतियों) को गिरफ्तार किया जाएगा क्योंकि 14 साल से कम उम्र की लड़की के साथ यौन संबंध बनाना अपराध है, भले ही वह कानूनी तौर से शादीशुदा पति ही क्यों न हो. कई (लड़कियों से शादी करने वाले आदमी) को उम्र कैद हो सकती है.”
Sanitary Pad Vending Machine: यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने प्रदेश के…
TRAI Spam Calls Penalty Rules India: फर्जी कॉल्स और अनचाहे मैसेज पर लगाम लगाने के…
बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…
Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…
अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…