Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Assam: बाल विवाह के खिलाफ एक्शन पर भड़के ओवैसी, पूछा- जिन लड़कियों की शादी हो गई उनका क्या होगा?

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,”असम में बीजेपी की सरकार है और ये फेलियर सरकार है. ये स्कूल नहीं खोलते पर मदरसों को तोड़ते हैं.

Asaduddin Owaisi

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (फोटो फाइल)

Asaduddin Owaisi: लोकसभा सांसद और एआईएमआईएम (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सरकार को आड़े हाथों लिया है. ओवैसी ने सीएम बिस्वा पर हमला ऐसे समय पर बोला है जब असम सरकार बाल विवाह कानून का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ प्रदेश में बड़ा अभियान चला रही है. अब तक वहां इसके तहत  2000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस पर ओवैसी ने कहा कि जिनकी शादी हुई है उन लड़कियों का क्या कुसूर है.

उन्होंने आगे कहा कि जिनकी शादी हो चुकी है उन लड़कियों का आप क्या करेंगे? उनकी देखभाल कौन करेगा? आपने (असम सरकार) 4,000 मामलें दर्ज किए. आप नए स्कूल क्यों नहीं खोल रहे हैं ? असम में भाजपा की सरकार मुसलमानों के प्रति पक्षपाती है.

‘असम में बीजेपी सरकार फेलियर है’

एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,”असम में बीजेपी की सरकार है और ये फेलियर सरकार है. ये स्कूल नहीं खोलते पर मदरसों को तोड़ते हैं. उन्होंने वहां बाल विवाह कानून का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर कहा कि जिनकी शादी हुई उनकी देखभाल कौन करेगा, लड़की का क्या कुसूर है”.

यह भी पढ़ें-   भारत में आतंकी हमले की पाकिस्तानी साजिश नाकाम, हैदराबाद में थी वुल्फ अटैक की तैयारी, NIA का बड़ा खुलासा

उन्होंने कहा कि,”असम सरकार मुस्लिमों से पक्षपात करती है. दरअसल असम में बाल विवाह के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई”. सूबे की पुलिस ने शुक्रवार (3 फरवरी) को अवैध करार दी गई शादियां करवाने वाले हिंदू और मुस्लिम पुजारियों सहित 2,044 लोगों की गिरफ्तारी की है.

सीएम हिमंत बिस्वा झूठ बोलते हैं- ओवैसी

एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने असम के सीएम पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. ओवैसी ने यह भी कहा कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अच्छे से स्टडी करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आजादी के लडाई संघ का कोई योगदान नहीं था. उन्होंने ये भी कहा कि संघ और बीजेपी वाले राष्ट्रवाद के चौधरी हैं.

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने बयान में  कहा था,“अगले 5-6 महीनों में हजारों ऐसे लोगों (पतियों) को गिरफ्तार किया जाएगा क्योंकि 14 साल से कम उम्र की लड़की के साथ यौन संबंध बनाना अपराध है, भले ही वह कानूनी तौर से शादीशुदा पति ही क्यों न हो. कई (लड़कियों से शादी करने वाले आदमी) को उम्र कैद हो सकती है.”

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital