अमित शाह को जन्मदिन पर नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दीं शुभकामनाएं
अमित शाह के जन्मदिन पर NDA के मुख्यमंत्रियों और कई अन्य प्रमुख नेताओं ने उनके राष्ट्रहित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं.
तेजस्वी यादव का दावा, बिहार में बदलाव की लहर, संविदाकर्मियों और जीविका दीदियों को मिलेगा न्याय
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है. उन्होंने संविदाकर्मियों और जीविका दीदियों को स्थायी करने, वेतन बढ़ाने और आर्थिक न्याय देने की घोषणा की.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर PM नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.
केरल दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू के हेलिकॉप्टर के साथ हादसा टला, हेलीपैड धंसने से मचा हड़कंप
केरल के पत्तनामथिट्टा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड का हिस्सा धंस गया. सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया.
प्रदूषण ने घेरा दिल्ली का दिल, पटाखों और पराली ने बढ़ाया प्रदूषण, चार साल का टूटा रिकॉर्ड
दिवाली की रात दिल्ली में पटाखों और पराली जलाने से वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही. AQI 345 और PM 2.5 स्तर 675 तक पहुंचा, जो पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है.
Weather Update: दिल्ली-NCR में धुंध और उत्तराखंड में बर्फबारी, यूपी में शुष्क मौसम के बीच ठंड का असर
देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है. दिल्ली-NCR में धुंध का असर, उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम और उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश व बर्फबारी की संभावना के बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन पर दिवाली की शुभकामनाएं दीं, पीएम मोदी ने जताया आभार
पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिवाली की शुभकामनाओं वाले फोन कॉल के लिए आभार जताया और कहा कि भारत-अमेरिका मिलकर दुनिया को रोशन करें और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहें.
बिहार चुनाव में महागठबंधन की ‘फ्रेंडली फाइट’, 13 सीटों पर आपस में भिड़े सहयोगी दल
Bihar Elections: विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के घटक दलों के बीच तालमेल की कमी, 13 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं राजद, कांग्रेस, सीपीआई और वीआईपी के उम्मीदवार.
ऑपरेशन सिंदूर समेत कई अभियानों में वीरता दिखाने वाले जवानों को सैन्य पुरस्कार, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न अभियानों में वीरता दिखाने वाले तीनों सेनाओं के 127 जवानों को वीरता पुरस्कार और 40 को विशिष्ट सेवा पुरस्कार देने की घोषणा की है.
ब्रिटिश म्यूजियम की पिंक बॉल: ईशा अंबानी ने कार्यक्रम को किया को-चेयर, अपनी मां नीता अंबानी को दिया कला के प्रति प्रेम जगाने का श्रेय
पिंक बॉल कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता ईशा अंबानी ने की और उनको सपोर्ट करने के लिए उनकी मां नीता अंबानी भी मौजूद थीं. अपने भाषण में ईशा ने बताया कि कला के प्रति उनका प्रेम घर से ही कैसे शुरू हुआ और इसका श्रेय अपनी मां नीता को दिया.







