Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देश

भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी नेता पवन सिंह को अब वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है. इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट में जान का खतरा बताए जाने के बाद गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया.

भारतीय वायुसेना ने आज अपना 93वां स्थापना दिवस मनाया. एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि हमारी सेना दुनिया की सबसे आधुनिक सेनाओं में से एक है और हर चुनौती पर खरा उतरती है.

Bihar Chunav 2025: मंगलवार को तेजस्वी यादव ने कांग्रेस और वीआईपी के नेताओं के साथ बैठक की, लेकिन यह बैठक भी बेनतीजा रहा. वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी डिप्टी सीएम पद से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र दौरे के दौरान नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मुंबई मेट्रो लाइन-3 के चरण 2बी का उद्घाटन करेंगे. साथ ही ‘मुंबई वन’ ऐप की शुरुआत भी करेंगे.

UP News: फतेहपुर के कल्याणपुर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बोलेरो तालाब में पलट गई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि टोल कर्मियों ने 5 लोगों की जान बचाई.

कल से दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला. दिल्ली में हल्की बारिश, यूपी-बिहार में ठंड का असर, और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना. मौसम विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

IPS Puran Kumar Suicide Case: IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस को आत्महत्या वाली जगह से 9 पेज का सुसाइड नोट और वसीयत मिली है. जांच चल रही है.

Himachal Landslide Accident: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुए भीषण भूस्खलन में 15 लोगों की मौत के मामले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

Asia's largest tech event: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर को यशोभूमि, नई दिल्ली में एशिया के सबसे बड़े दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम, इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025 का उद्घाटन किया.

Bilaspur Landslide Today: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन के दौरान एक प्राइवेट बस मलबे में दब गई. इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 15-20 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है.


Pension Mission Shakti Digital