Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

बिहार में गंडक समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को वैशाली, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. उन्होंने गोपालगंज के डुमरिया घाट में गंडक नदी के बढ़े जलस्तर का स्थल निरीक्षण भी किया.

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया ब्लॉक बैठक और कुणाल घोष पर कथित हमले समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी.

Neha Jha Bail: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में 75 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार की गई नेहा झा को आखिरकार बेल मिल गई है. सोमवार को समस्तीपुर कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने नेहा झा की नियमित जमानत याचिका मंजूर कर ली.

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में उल्हासनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों से 50 लाख रुपये की रिकवरी किए जाने की जानकारी दी है. गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस कस्टडी की मांग की गई है. वहीं इस मामले में दो आरोपी अभी भी फरार बताये जा रहे हैं.

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100 रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ.

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय (एसपीएमसी) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भव्य एलुमनी मिलन समारोह आयोजित किया गया.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में मशहूर झालमुरी का स्वाद लिया. खास बात यह रही कि उन्होंने इसे खुद अपने हाथों से तैयार किया.

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदल रहे हैं. अखिलेश यादव PDA फॉर्मूले से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वोट साध रहे हैं, जबकि ओवैसी मुस्लिम वोट बैंक पर फोकस कर रहे हैं.

Dilip Ghosh: ममता बनर्जी के करीबी नेता कुणाल घोष पर अंडे से हमला को लेकर दिलीप घोष ने बड़ा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वो जितना भाषण देंगे लोगों का गुस्सा उतना ही बढ़ेगा. उन्होंने सवाल उठाया कि बाकी नेता तो अंडे नहीं खा रहे हैं, फिर बार-बार उन्हीं पर अंडे क्यों फेंके जा रहे हैं?

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वह पत्नी, बेटे और बेटी के साथ पीएम आवास पहुंचे और बेटे की शादी का निमंत्रण दिया.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital