Amit Shah Punjab Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब के दौरे पर हैं, जहां उनका मुख्य उद्देश्य राज्य में बेकाबू होते ड्रग्स के काले कारोबार और इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले साहसी लोगों पर हो रहे हमलों के मामलों का जायजा लेना है. गृह मंत्री अपने इस दौरे के दौरान उन पीड़ित परिवारों से मिलेंगे, जिन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ खुलकर बोलने की कीमत अपनी जान देकर चुकाई है.
इस बीच, मानसा में सिंथेटिक ड्रग्स बेचने वाले एक केमिस्ट का विरोध करने पर दिनदहाड़े मारे गए एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के परिवार ने अब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया है. उनके पिता और पूर्व सैनिक भीम सिंह ने साफ कर दिया है कि जब तक दोषियों को सजा और इंसाफ नहीं मिलता, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.
सीबीआई जांच की उठी मांग
परविंदर सिंह झोटा के पिता ने केंद्रीय गृह मंत्री के इस दौरे का स्वागत करते हुए पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की पुरजोर मांग की है. वहीं दूसरी ओर, शिरोमणि अकाली दल (SAD) की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी अमित शाह को पत्र लिखकर मांग की है कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या और राज्य में फैल रहे ड्रग नेटवर्क की स्वतंत्र सीबीआई जांच के आदेश दिए जाएं. उनका कहना है कि पंजाब में नशों के खिलाफ आवाज उठाने वालों का मुंह बंद करने वाले अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
पीड़ित परिवारों से मुलाकात
अपने इस दौरे के दौरान गृह मंत्री शाह सिर्फ परविंदर सिंह झोटा के परिवार से ही नहीं मिलेंगे, बल्कि वे गुरदासपुर में ड्रग तस्करों के हाथों मारे गए अन्य पीड़ितों के परिजनों और संगरूर जिले में नशेडिय़ों के उस पिता से भी मुलाकात करेंगे जिन्होंने इस पूरी त्रासदी से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी. इन सभी मुलाकातों के बाद गृह मंत्री का लुधियाना में विजयादशमी यानी दशहरा उत्सव में शामिल होने का भी पूरा कार्यक्रम तय है.
यह भी पढ़ें: तारीख के बजाय दशहरे पर क्यों मनाता है RSS अपना स्थापना दिवस? जानिए खास वजह
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



