Weather Update: देशभर में मानसून का कहर; दिल्ली-NCR में जलभराव से संकट, यूपी-बिहार में उमस और येलो अलर्ट
शभर में मानसून अपने चरम पर है. दिल्ली में बाढ़ और जलभराव से हालात बिगड़े हैं, यूपी में उमस भरी गर्मी लौट रही है, बिहार में येलो अलर्ट जारी हुआ है और उत्तराखंड में भूस्खलन से सैकड़ों सड़कें ठप पड़ी हैं.
Bihar News: PM Modi की मां पर टिप्पणी से बिहार में सियासी तूफान, बीजेपी ने बुलाया राज्यव्यापी बंद
Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां पर दरभंगा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है.
GST दरों में कटौती, आम जनता को राहत, जानें पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने क्या कहा?
GST दरों में कटौती पीएम मोदी ने कहा कि ये सुधार न सिर्फ जीवन को आसान बनाएंगे बल्कि छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के लिए कारोबार करना भी सरल होगा.
दूरसंचार विभाग ने बताया- 2 करोड़ से अधिक फर्जी फोन कनेक्शन किए गए ब्लॉक, फर्जी कॉल में 97 प्रतिशत की आई कमी
केंद्रीय दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने धोखाधड़ी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 2 करोड़ से अधिक मोबाइल कनेक्शन ब्लॉक कर दिए हैं और स्पूफ कॉल्स में 97 प्रतिशत की कमी लाने में सफलता हासिल की है.
GST में 2 स्लैब 5% और 18% को मिली मंजूरी, 22 सितंबर से होगा लागू; जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या-कुछ बताया
GST Council Meeting: नई दिल्ली में हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक में बड़ा फैसला, अब केवल दो जीएसटी स्लैब 5% और 18% होंगे. जरूरी चीजों पर टैक्स घटा, दूध, रोटी समेत इन चीजों पर GST शून्य....
SL 4 पैरा बैडमिंटन कैटेगरी में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बने सुकांत कदम
भारतीय पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी सुकांत कदम ने एसएल4 श्रेणी में विश्व नंबर 1 का खिताब हासिल किया. स्पेनिश इंटरनेशनल 2025 में स्वर्ण जीत और लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर कदम ने यह मुकाम हासिल किया.
नालंदा विश्वविद्यालय नहीं, शांति-एकता और अध्यात्म का शाश्वत दीपस्तंभ है : भूटान पीएम
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नालंदा की 2000 साल पुरानी शैक्षणिक और अध्यात्मिक परंपरा का सराहना किया. उन्होंने छात्रों के साथ संवाद किया, भूटान-नालंदा के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक साझेदारी को मजबूत करने का प्रस्ताव रखा.
GST Rate Cut: मोदी सरकार ने खत्म की 12% और 28% जीएसटी स्लैब, 22 सितंबर से लागू होंगी नई दरें, ये सभी सामान हो जाएंगे सस्ते
जीएसटी परिषद ने बुधवार (3 सितंबर) को दरों को युक्तिसंगत बनाने को मंज़ूरी दे दी है, जिसके तहत अब जीएसटी में सिर्फ 5% और 18% स्लैब ही लागू रहेंगी.
Semicon india 2025: भारत पर बड़ा दांव लगा रहे सेमीकंडक्टर जगत के प्रमुख सीईओ- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सेमीकॉन इंडिया 2025' में एएसएमएल के साथ बैठक के दौरान भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग को वैश्विक केंद्र बनाने के महत्व पर चर्चा की. एएसएमएल ने भारत में निवेश, साझेदारी और तकनीकी सहयोग बढ़ाने की योजना साझा की.
MP News: अस्पताल में चूहों के कुतरने से 2 दिन में 2 नवजात शिशुओं की मौत, जीतू पटवारी ने कहा- बच्चों को चूहे ने नहीं, भ्रष्ट प्रशासन ने मारा
इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल (Maharaja Yeshwantrao Hospital) में देवास से रेफर की गई एक नवजात की चूहों के काटने से मौत हो गई. इससे पहले खंडवा की भी एक और बच्ची के इसी तरह मौत हुई थी.







