Bihar Election: विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं लेकिन एनडीए और महागठबंधन दोनों ही खेमों में सीटों के बंटवारे को लेकर अब तक सहमति नहीं बन पाई है. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है कहे तो अब सिर्फ चार दिन बचे हैं लेकिन राजनीतिक दलों के बीच खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही.
NDA-महागठबंधन में तनातनी
एनडीए में छोटे दल ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं वहीं महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर तनातनी बनी हुई है. कांग्रेस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है और आरजेडी भी अपने स्टैंड पर अड़ी है. इस बीच नेताओं के बीच बातचीत अब दोहों और शायरियों तक पहुंच गई है.
RJD सांसद मनोज झा का पोस्ट
आरजेडी सांसद मनोज झा ने सोशल मीडिया पर रहीम का दोहा पोस्ट करते हुए लिखा,
“रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय, टूटे से फिर न मिले, मिले गांठ परिजाय. हर अवसर के लिए प्रासंगिक… जय हिंद.”
माना जा रहा है कि यह संदेश कांग्रेस को इशारों में दिया गया है.
रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय
टूटे से फिर न मिले, मिले गाँठ परिजाय
हर अवसर के लिए प्रासंगिक…
जय हिन्द— Manoj Kumar Jha (@manojkjhadu) October 13, 2025
इमरान प्रतापगढ़ी का रीट्वीट
मनोज झा के इस पोस्ट के कुछ ही देर बाद कांग्रेस सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने उसी पोस्ट पर शायरी में जवाब दिया,
“पानी आंख में भर कर लाया जा सकता है अब भी जलता शहर बचाया जा सकता है.”
इस तुकबंदी से साफ है कि दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर तनाव है लेकिन बातचीत के दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं.
पानी ऑंख में भर कर लाया जा सकता है
अब भी जलता शहर बचाया जा सकता है। https://t.co/J9ZV75xSph— Imran Pratapgarhi (@ShayarImran) October 13, 2025
कोई विवाद नहीं-भाई विरेंद्र
इस बीच आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि गठबंधन में सब कुछ ठीक है. विधायक भाई वीरेंद्र ने भी कहा कि “हम सिर्फ सलाह देने आए थे, कोई विवाद नहीं है.”
राबड़ी देवी आवास पर बैठक
सोमवार देर रात पटना में राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी नेताओं की एक अहम बैठक हुई. 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मनेर से भाई वीरेंद्र, मटिहानी से बोगो सिंह, संदेश से दीपू राणावत, अब्दुल बारी सिद्दीकी और अली अशरफ फातमी जैसे नेता पहुंचे. बैठक महज 15 मिनट चली और सभी नेता बाहर निकलते वक्त यही बोले कि गठबंधन में सब कुछ ठीक है.
अली अशरफ ने क्या कहा?
अली अशरफ फातमी ने कहा,
“हम यहां सिर्फ चाय पीने आए थे. अभी किसी को सिंबल नहीं दिया गया है. जो फोटो वायरल हो रहे हैं, वो पुराने हैं और उनमें AI का इस्तेमाल हुआ है. मंगलवार तक टिकट फाइनल कर दिए जाएंगे और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी.”
इसे भी पढ़ें-
अंतिम दौर की बातचीत तेज
तेजस्वी यादव भी सोमवार को दिल्ली में कोर्ट में पेशी के बाद पटना लौट आए हैं. उनके साथ वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी भी थे. माना जा रहा है कि अब सीटों को लेकर अंतिम दौर की बातचीत तेज होगी और जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





