Bharat Express DD Free Dish

देश

Flood Alert: भारी बारिश के बीच चित्रकूट में मंदाकिनी और सीधी-सिंगरौली में सोन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. बाणसागर के 6 गेट खुलने के बाद कई गांव प्रभावित हैं, जबकि MP से UP-बिहार तक बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 2026 में ABVP के अंकित बिढान ने AAP समर्थित ASAP उम्मीदवार आदिल बराड़ को 512 वोटों से हरा दिया. ABVP ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद जीतकर इतिहास रचा, जबकि NSUI का प्रदर्शन भी बेहद कमजोर रहा.

Kerala Grand Mufti Women Statement: केरल के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबकर अहमद के महिलाओं को घर तक सीमित रखने वाले बयान पर तीखी बहस छिड़ गई है. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की डॉ. शालिनी अली ने विरोध जताते हुए कहा कि सम्मान के नाम पर महिलाओं की आजादी और अधिकारों पर पहरा नहीं लगाया जा सकता.

Aurangabad Minor Gangrape Case Bihar: बिहार के औरंगाबाद में अस्पताल जा रही नाबालिग का कार सवार युवकों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है.

Rambhabai Ranveer Marathon Story: महाराष्ट्र के बीड में 47 वर्षीय रंभाबाई रणवीर ने बेटियों की पढ़ाई के लिए साड़ी पहनकर नंगे पांव मैराथन दौड़ी और पहला स्थान हासिल किया. पति की मौत के बाद बेटियों की जिम्मेदारी संभाल रहीं रंभाबाई ने 3,000 रुपये की इनामी राशि किताबें खरीदने के लिए जीत ली.

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8% पर पहुंच गई है. इस शानदार उपलब्धि पर पीएम मोदी ने खुशी जताते हुए देशवासियों को बधाई दी और देश में निराशा का माहौल बनाने वाले विपक्ष व राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला.

दिल्ली के पूर्वी विनोद नगर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में 10 साल की बच्ची की मौत. परिवार का आरोप है कि किताब न लाने पर बच्ची को तेज धूप में खड़ा किया गया, जबकि शिक्षा मंत्री ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है.

Kaushambi Firecracker Factory Blast: कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी नौशाद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. 11 लोगों की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई तेज है, ATS भी विस्फोटक सामग्री के स्रोत और भंडारण की जांच कर रही है.

1 सितंबर को दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है...

Sadhguru Himalayan Board Proposal: सद्गुरु ने हिमालय से जुड़े मुद्दों पर भारत, चीन, पाकिस्तान, नेपाल और भूटान के बीच साझा सहयोग के लिए ‘हिमालयन बोर्ड’ का प्रस्ताव दिया है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक सीमाओं से परे जाकर हिमालय के संरक्षण के लिए इन देशों के बीच नियमित परामर्श और समन्वय जरूरी है.