Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देश

भारत और सिंगापुर के बीच जोधपुर में आयोजित सैन्य अभ्यास ‘बोल्ड कुरुक्षेत्र’ का 14वां संस्करण सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ. एक सप्ताह तक चले इस अभ्यास में संयुक्त रणनीति, तकनीकी प्रदर्शन और युद्धक तैयारी पर जोर दिया गया.

दिल्ली में हुए राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन में देशभर के व्यापारियों ने पीएम मोदी के ‘स्वदेशी खरीदें, स्वदेशी बेचें’ के आह्वान को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया. सम्मेलन में 26 राज्यों से आए 150 से ज्यादा व्यापारियों ने भाग लिया और 'भारतीय सामान, हमारा स्वाभिमान' अभियान की शुरुआत की.

रांची की लवली चौबे ने लंबी कूद से करियर की शुरुआत की थी, लेकिन चोट के बाद उन्होंने लॉन बॉल खेल में अपनी किस्मत आजमाई. झारखंड पुलिस में कांस्टेबल रहते हुए उन्होंने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया. छोटे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता पाने वाली लवली की कहानी संघर्ष, संकल्प और प्रेरणा से भरी हुई है.

Ambala Viral News: अंबाला छावनी तहसील कार्यालय में शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद, जांच के आदेश दे दिए गए हैं और वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है.

Assam Crime News: भारत के उत्तर पूर्वी राज्य के डिब्रूगढ़ से एक व्यापारी की खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है. इसमें मां ने बेटी का साथ दिया और खुद ही अपनी मांग उजाड़ ली.

गुजरात ब्लू इकोनॉमी को विकसित करने में अग्रणी राज्य बनता जा रहा है. 2340 किमी समुद्री तट वाले इस राज्य में मत्स्य उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और राज्य की नीतियों से मछुआरों की आमदनी बढ़ी है और मछली उद्योग को नई दिशा मिली है.

EC Notice To Tejashwi Yadav: बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर सियासी हंगामा जारी है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के दो वोटर आईडी को लेकर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है.

पंजाब सीमा पर BSF को बड़ी सफलता मिली है. तरनतारन में दो तस्करों को पकड़ा गया और 610 ग्राम हेरोइन जब्त की गई, जो ड्रोन से गिराई गई थी. वहीं फिरोजपुर से DJI Mavic 3 Classic ड्रोन बरामद हुआ. बीएसएफ का यह ऑपरेशन सीमा पार से नशा तस्करी की साजिशों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है.

आंध्र प्रदेश के बापटल जिले के बल्लिकुरवा में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छह प्रवासी मजदूरों की जान चली गई, जब खदान में भारी ग्रेनाइट की चट्टान अचानक उनके ऊपर गिर गई.

CBI ने मुंबई सहार एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में तैनात कस्टम सुपरिटेंडेंट को ₹10.20 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. आरोपी पर आरोप है कि वह माल क्लियरेंस के लिए प्रति किलो ₹10 रिश्वत की मांग कर रहा था.


Pension Mission Shakti Digital