Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मोदी सरकार के फैसले से किसानों की बल्ले-बल्ले, कृषि उपकरणों की खरीद पर लाखों रुपये की होगी बचत

केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए कृषि उपकरणों पर GST की दर 18 प्रतिशत से घटाकर मात्र 5 प्रतिशत कर दी है.

केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए कृषि उपकरणों पर GST की दर 18 प्रतिशत से घटाकर मात्र 5 प्रतिशत कर दी है. केद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा,

“पीएम मोदी (PM Modi) ने लाल किले की प्राचीर से कहा था कि GST में नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म लाया जाएगा और इससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी. एक किसान और कृषि मंत्री होने के नाते मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं. हमारा संकल्प है कि खेती में उत्पादन लागत कम हो और उत्पादन बढ़े. GST में जो सुधार किए गए हैं, अगर उन पर गौर करें तो किसानों को उनसे बहुत बड़ा लाभ मिलेगा. चाहे कृषि उपकरण हों, ट्रैक्टर हों, हार्वेस्टर हों, GST जो घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है वह किसान के लिए वरदान साबित होगा.”

कौन से उपकरण पर कितनी बचत?

इस निर्णय (GST) से किसानों को ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, थ्रेशर, पावर टिलर, सीडर, स्प्रेयर जैसे आधुनिक उपकरण अब पहले से कहीं अधिक सस्ते मिलेंगे. उदाहरण के तौर पर 45 हॉर्सपावर ट्रैक्टर की कीमत में 45 हजार की बचत होगी. वहीं 75 हॉर्सपावर ट्रैक्टर पर 63 हजार तक की बचत होगी. इसी तरह स्ट्रॉ रीपरस मल्चर, स्क्वायर बेलर जैसे उपकरणों पर 20 हजार से 90 हजार तक की बचत हो सकती है.

इसे भी पढ़ें-निकल गई सारी हेकड़ी, बैकफुट पर आए ट्रंप! पीएम मोदी और भारत को लेकर अब दिया बहुत बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

धान रोपने वाले यंत्र, पावर वीडर, रोटावेटर, हैप्पी सीडर और सुपर सीडर जैसे उपरणों की कीमतों में भी भारी गिरावट आई है. इससे छोटे और मध्यम किसान भी अब आधुनिक तकनीक का लाभ उठा सकेंगे. इससे न उनकी केवल मेहनत कम होगी बल्कि उत्पादन की कृषि की गुणवत्ता में भी सुधार होगा.

सरकार का उद्देश्य क्या है?

इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने यह भी कहा,

“यह कदम किसानों के लिए वरदान साबित होगा. सरकार का उद्देश्य है कि खेती की लागत घटे और किसान आतमनिर्भर बनें. GST दरों में यह कटौती उसी दिशा में एक ठोस प्रयास होगी.”

Also Follow Bharat Express on X

इनपुट- मिताली चंदोला (एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स)

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital