Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देश

Rajat Patidar: मुलाकात के दौरान, मुख्यमंत्री ने क्रिकेट में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि और मध्य प्रदेश क्रिकेट में योगदान के लिए उन्हें 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया.

Kiren Rijiju: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस चल रही है और मंगलवार 29 जुलाई को राज्यसभा में भी इसी तरह की बहस होनी है. संसद ने चर्चा के लिए प्रत्येक सदन में 16 घंटे का समय निर्धारित किया है. लोकसभा की तरह ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्यसभा में भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत करेंगे.

Operation Mahadev: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'ऑपरेशन महादेव' पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से लगातार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मैं ऐसा मानता हूं कि भारतवासियों के लिए महत्वपूर्ण घटना है.

पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृष्टिकोण के बारे में बताने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर की भी सराहना की. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का भाषण उत्कृष्ट रहा.

विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि बिहार में विकासशील इंसान पार्टी 2025 में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. शेष सभी सीटों पर हमारे सहयोगी दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे.

लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति का समर्थन करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवादियों को अब डोज़ियर नहीं, ताबूत भेजेगा.

विपक्ष के हंगामे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भड़क गए. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भारत के विदेश मंत्री पर नहीं, पाकिस्तान पर भरोसा है. इसलिए वे उधर बैठे हैं और अगले 20 वर्षों तक वहीं बैठने वाले हैं.

पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर के बाहरी रिंग रोड पर मादक पदार्थ बना रही फैक्ट्री पर छापेमारी की और एमडीएमए निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे मटेरियल जब्त किए. इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Chhangur Baba Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छांगुर बाबा को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिनों की ईडी रिमांड में भेज दिया गया है.

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, "22 अप्रैल से 17 जून के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कोई फोन कॉल नहीं हुई."


Pension Mission Shakti Digital