Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देश

पिछले आठ दिनों में हरियाणा के रोहतक और झज्जर में चार बार धरती कांपी है. भूकंप का सबसे ताज़ा झटका बुधवार देर रात 12:46 बजे 3.3 तीव्रता का रहा.

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhnshu Shukla) की अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिनों की यात्रा के बाद अपने परिवार से दोबारा मिलने की पहली तस्वीरों ने पूरे देश का दिल जीत लिया.

सीबीआई ने साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट स्कैम के खिलाफ ऑपरेशन चक्र-V के तहत सात राज्यों में एक साथ छापेमारी की. इस दौरान बड़ी मात्रा में डिजिटल सबूत जब्त किए गए और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि घाटी में अब पत्थरबाजी इतिहास बन चुकी है और शांति के प्रयासों को कोई भी ताकत रोक नहीं सकती. धारा 370 हटने के बाद राज्य में अभूतपूर्व विकास और महिला सशक्तिकरण हो रहा है.

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से जम्मू और कश्मीर में कोई चुनी हुई सरकार नहीं थी और यह पहली बार देखा गया है कि किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदलकर उसकी स्थिति को कम किया गया है.

बिहार में SIR को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. अब एनडीए की सहयोगी पार्टी टीडीपी ने भी इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने बुधवार को एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) को नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों पर लागू मौजूदा निवेश दिशानिर्देशों से विशेष छूट को मंजूरी दे दी.

Maharashtra Politics: मराठी भाषा विवाद को लेकर महाराष्ट्र में सियासी पारा गरम है. इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को सियासी भुचाल मचाने वाला ऑफर दे दिया है.

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में जल विवादों के समाधान के लिए संयुक्त समिति बनाने और श्रीसैलम परियोजना के रखरखाव समेत कई मुद्दों पर सहमति जताई.

विशाल कुमार का आरोप है कि तहसीन और उसके परिवार ने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस्लाम धर्म नहीं अपनाया तो उस पर बलात्कार का मामला दर्ज कराकर जेल भिजवा देंगे.


Pension Mission Shakti Digital