Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

GST काउंसिल की बैठक का फिलहाल औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में जीएसटी रेट में बदलाव के साथ साथ कंपनसेशन सेस में भी बदलाव को लेकर चर्चा हो सकती है.

प्रधानमंत्री मोदी मरहौरा रेल इंजन फैक्ट्री में बने पहले निर्यात योग्य लोकोमोटिव को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जो गिनी गणराज्य को भेजा जाएगा. यह लोकोमोटिव आधुनिक तकनीकों जैसे रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, एसी प्रपल्शन और माइक्रोप्रोसेसर कंट्रोल से लैस है.

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार की धरती पर पधार रहे हैं. वो 'विकसित बिहार' के संकल्प के साथ-साथ देश को परिवारवाद से मुक्ति का संदेश देने आ रहे हैं."

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली दंगे की साजिश मामले में बड़ा फैसला लेते हुए जज समीर बाजपेयी को फिर से कड़कड़डूमा कोर्ट में नियुक्त कर दिया है. इससे पहले वे साकेत कोर्ट भेजे गए थे. अब वे उसी केस की दोबारा सुनवाई करेंगे.

Justice Yashwant Verma: एक न्यूज चैनल के रिपोर्ट के मुताबिक जांच समिति ने जांच के दौरान कुल 55 गवाहों से पूछताछ की. इस दौरान जस्टिस यशवंत वर्मा का भी बयान दर्ज किया. जिसके बाद समिति ने अपनी 64 पन्नों की रिपोर्ट पेश की.

मुजफ्फरपुर में ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई थी. एक ही परिवार के कई लोग बुरी तरह झुलस गए. इस हादसे में एक महिला कमरूल खातून (35) की घटनास्थल पर झुलसकर मौत हो गई.

Tejashwi Yadav Firing: पटना के हाई सिक्योरिटी जोन पोलो रोड पर तेजस्वी यादव के आवास के बाहर फायरिंग की घटना से हड़कंप. तेजस्वी ने कहा- सत्ता संरक्षित अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं. पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा बढ़ाई गई.

सिद्धार्थनगर जिले के हल्लौर कस्बे के 17 लोगों में से कुछ धार्मिक शिक्षा के लिए ईरान गए थे, जबकि कुछ जियारत के लिए गए थे. हालांकि, ईरान और इजरायल के बीच युद्ध जैसे हालात और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने के कारण सभी लोग भारत वापस नहीं लौट सके हैं.

India UK Relations: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इंडिया ग्लोबल फोरम में भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह समझौता दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और निवेश के नए अवसर खोलेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला देते हुए कहा कि संपन्न परिवारों को इसका लाभ नहीं दिया जा सकता. केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्त के बेटे की याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि यह अधिकार नहीं, अपवाद है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital