Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

Raja Raghuvanshi Murder Case: कारोबार की दुनिया में तो गोविंद काफी पक्का खिलाड़ी तो है ही साथ ही वो अपने परिवार पर आए संकट में भी अपना फायदा ढूढने से नहीं चूक रहा है. कभी तो वो अपने मृत जीजा राजा के घर बिना बुलाए पहुंच जाता है, तो कभी उसकी मां से गले लगकर माफी मांगता है.

2002 के बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में दोषी विकास यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत की अवधि बीमार मां की देखभाल के आधार पर दो सप्ताह और बढ़ा दी है.

प्रवासी भारतीयों ने बातचीत में बताया कि हम यहां पर कई घंटे से पीएम मोदी का इंतजार कर रहे हैं. हम उन्हें देखने के लिए उत्सुक हैं. यह खुशी की बात है कि आज वह हमारे बीच आ रहे हैं. हमें पूरी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री हमसे जरूर मिलेंगे.

अहमदाबाद-लंदन एयर इंडिया फ्लाइट AI-159 तकनीकी खामी के कारण रद्द कर दी गई. यात्रियों में आक्रोश देखा गया. एयर इंडिया की ओर से कहा गया- फ्लाइट कल के लिए रिशेड्यूल कर दी गई है, यह 12 जून के हादसे के बाद पहली उड़ान थी.

नागालैंड के पूर्व जिला जज इनेलो झिमोमी को सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत दी है. उन्होंने नकद सुरक्षा राशि में प्रशासनिक खामियों को उजागर करने पर साजिशन सेवानिवृत्त करने का आरोप लगाया है.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए रजिस्ट्री और कार्यालय को शनिवार को भी खोलने का फैसला लिया है. यह नियम 14 जुलाई 2025 से लागू होगा.

गैंगस्टर काला जठेड़ी को दिल्ली कोर्ट ने पिता बनने के लिए आईवीएफ प्रक्रिया की अनुमति दे दी है. तिहाड़ जेल में मेडिकल टीम की निगरानी में सैम्पल कलेक्ट कर लैब भेजा गया.

इंडिगो की फ्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट पर तब उतारना पड़ा, जब उसमें बम की धमकी मिलने की खबर सामने आई. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट को फौरन नागपुर की तरफ डायवर्ट किया गया.

Delhi NCR Weather: मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 22 जून तक भी हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई जा रही है. मौसम सुहाना बना रहेगा जिसकी वजह से लू से राहत मिलेगी।

PM Modi Canada Visit: जी-7 सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कनाडा आगमन पर प्रवासी भारतीयों ने जताई खुशी. लोगों ने उम्मीद जताई कि इस दौरे से भारत-कनाडा संबंधों में नई मजबूती आएगी.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital