Bharat Express DD Free Dish

देश

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में iPhone को लेकर हुए विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक पहाड़ी की खाई के किनारे पहुंच गया. बेटे को बचाने पहुंचे पिता और बाद में मां भी खाई में गिर गए, जिससे तीनों की मौत हो गई.

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: तमिलनाडु सरकार ‘थाईमामन थंगा मोथिरम’ योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी देगी. योजना के लिए 1,28,499 अंगूठियों का वर्क ऑर्डर जारी किया गया है, जबकि आगे 4,41,667 अंगूठियां बांटने का लक्ष्य रखा गया है.

Jantar Mantar reservation protest: दिल्ली में आरक्षण के विरोध में प्रदर्शन जंतर-मंतर से राजघाट तक पहुंचा. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया. जानिए पूरी रात क्या हुआ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विकास यात्रा का जिक्र करते हुए गरीबी, 5G, सौर ऊर्जा और रिफॉर्म्स की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस मैन्युफैक्चरिंग, कृषि, टेक्नोलॉजी और ग्रीन इकोनॉमी समेत प्रमुख क्षेत्रों में बड़े सुधारों पर है.

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है और अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. यूपी, बिहार, एमपी, उत्तराखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ इलाकों में बाढ़-भूस्खलन का खतरा है.

BJP Slams Congress On Sajjan Kumar: पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस के उन बयानों की निंदा की, जिनमें 1984 के सिख-विरोधी दंगों के आरोपी और पूर्व सांसद सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताया गया था. {ढिल्लों ने कहा कि नरसंहार के मुख्य आरोपी को 'रोल मॉडल' बताना पीड़ित परिवारों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है.

CDSCO Quality Test Failed Drugs: केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं ने 40 दवा नमूनों को नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी पाया है, जबकि राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं ने 240 दवा नमूनों को गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं पाया. इस तरह कुल 280 दवा नमूने निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर असफल पाए गए हैं.

Tehseen Poonawalla CBI Complaint: राजनीतिक विश्‍लेषक तहसीन पूनावाला ने इथेनॉल पॉलिसी को घोटाला बताया. उन्‍होंने कहा कि सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई गई है. चीनी घोटाला देश के सबसे बड़े घोटालों में से एक है और इसकी आड़ में इथेनॉल घोटाला भी बढ़ता जा रहा है.

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय मुंबई में 'कजरी महोत्सव 2026' में शिरकत करेंगे. वे 22 अगस्त को शाम 6 बजे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 1,777 मामले आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने समीक्षा बैठक की. अस्पतालों की तैयारियों को परखने के साथ ही सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं.