Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

रक्षा मंत्रालय ने मीडिया से अपील की है कि वे वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और उनके परिवारों की निजता का सम्मान करें, खासकर 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे अभियानों के दौरान. मंत्रालय ने इसे अपमानजनक और सुरक्षा के लिए खतरा बताया है.

सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक विशेष अदालत, गाजियाबाद ने आय से अधिक संपत्ति मामले में IRS अधिकारी अमित निगम की 14 अचल संपत्तियों को अटैच करने का आदेश दिया है. यह कार्रवाई करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोपों पर की गई है.

उत्तर प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक फैसला, पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, PAC, घुड़सवार पुलिस व फायरमैन की सीधी भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण और 3 साल की आयु में छूट, जिससे प्रशिक्षित व अनुशासित बल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने दिल्ली, यूपी और राजस्थान में फैले बड़े सेक्सटॉर्शन और साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया. 6 गिरफ्तार, ₹5 करोड़ से अधिक की मनी ट्रेल बरामद.

Pollution Mitigation Plan In Delhi: दिल्ली सरकार ने 2025 पॉल्यूशन मिटिगेशन प्लान शुरू किया. 140 एंटी-स्मॉग गन, 1000 वॉटर स्प्रिंकलर, क्लाउड सीडिंग और 2080 इलेक्ट्रिक बसें प्रदूषण कम करेंगी.

पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में LoC के पास भारतीय सेना ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ा. व्यक्ति से पूछताछ जारी, खुफिया एजेंसियां जांच में जुटीं.

पटियाला में डीजीपी गौरव यादव ने ANTF भवन का उद्घाटन किया। "युद्ध नशे के विरुद्ध" अभियान के तहत अब तक 8344 एफआईआर, 14,734 गिरफ्तारियां और 10.76 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई. उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की.

Khan Sir Reception: यूट्यूबर खान सर ने हाल ही में शादी कर ली है. पहली बार उनकी पत्नी की तस्वीर सामने आई है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. पटना में हुए रिसेप्शन में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. इसी बीच एक चौंकाने वाली बात सामने आई है—खान सर ने दहेज में 5 कीमती चीजें ली हैं.

दिल्ली में हुई INDIA गठबंधन की अहम बैठक में विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को एक संयुक्त पत्र लिखकर 'ऑपरेशन सिंदूर', पहलगाम और अमेरिका द्वारा घोषित सीजफायर जैसे मुद्दों पर विशेष संसद सत्र बुलाने की माँग की। 16 प्रमुख दलों के नेताओं ने इस पत्र पर हस्ताक्षर किए.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के रोड सेफ्टी अवेयरनेस समर कैंप 2025 में छात्रों ने ट्रैफिक नियम, CPR, सेल्फ डिफेंस और रोड सेफ्टी की ट्रेनिंग ली. यह शिविर बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital