Servotech के ग्लोबल एडवाइजर एरोल मस्क भारत आए, करेंगे राम मंदिर के दर्शन, देश में ग्रीन टेक्नोलॉजी को मिलेगा बढ़ावा
एलन मस्क के पिता एरोल मस्क छह दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचे हैं. इस दौरान वे ग्रीन टेक्नोलॉजी, EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्वोटेक रिन्यूएबल के प्लांट का दौरा करेंगे, साथ ही राम मंदिर के दर्शन और नीति निर्माताओं से मुलाकात भी करेंगे.
पीएम मोदी ADB के अध्यक्ष मसातो कांडा से मिले, इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 अरब डॉलर देने का किया वादा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ADB अध्यक्ष की पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि मसातो कांडा के साथ एक शानदार बैठक हुई, जिसमें हमने कई मुद्दों पर अपने विचार साझा किए.
दिल्ली हाई कोर्ट ने कोविड-19 प्रबंधन पर सरकार से मांगी स्थिति रिपोर्ट, सक्रिय मामलों को बताया गंभीर चिंता
दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से 2023 की बैठक में लिए गए कोविड-19 प्रबंधन से जुड़े फैसलों पर रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने इसे तात्कालिकता का विषय बताते हुए, एसओपी लागू करने की आवश्यकता जताई है.
असम सरकार की ‘पुश-बैक नीति’ के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार की 'पुश-बैक नीति' को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से गुवाहाटी हाई कोर्ट जाने की सलाह दी। याचिका में संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था.
सुप्रीम कोर्ट जुलाई में सुनेगा बटला हाउस बुलडोजर कार्रवाई पर याचिका, फिलहाल अंतरिम राहत से इनकार
दिल्ली के बटला हाउस इलाके में डीडीए की बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जुलाई में सुनवाई करेगा. कोर्ट ने फिलहाल रोक लगाने से इनकार किया है और याचिकाकर्ता को अन्य कानूनी उपाय अपनाने की सलाह दी है.
एनसीआर में अगले तीन दिन तेज आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने "थंडरस्टॉर्म विद रेन" यानी गरज-चमक के साथ बारिश (Heavy rain) की भविष्यवाणी की है. 3 जून को भी तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की आशंका जताई गई है.
जयपुर के पूर्व राजपरिवार की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने रानास्थान सरकार को जारी किया नोटिस
जयपुर टाउन हॉल और होमगार्ड परिसर को लेकर पद्मिनी देवी व अन्य की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने जवाब के लिए आठ सप्ताह का समय दिया और तब तक निर्माण रोकने के आदेश दिए.
मध्य प्रदेश के भिंड में पत्रकारों की पिटाई का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, कोर्ट जल्द सुनवाई को तैयार
मध्य प्रदेश के भिंड में पत्रकारों की पुलिस पिटाई मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई की मंजूरी दी. पत्रकारों ने भू-माफिया पर खबर छापने के बाद झूठे केस और धमकियों का आरोप लगाया है.
पीएम मोदी ने पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस से की मुलाकात, तीन दिवसीय यात्रा पर आए हैं भारत
राष्ट्रपति पालासियोस (Santiago Pena Palacios) भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे और पालम एयर फोर्स स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका औपचारिक स्वागत किया गया.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से अब तक 2,000 से अधिक अवैध प्रवासियों को पहचान कर वापस भेजा गया बांग्लादेश
द इंडियन एक्सप्रेस ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बाद से 2,000 से ज़्यादा अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से "वापस भेजा" गया है.







