IndiGo ने की बड़ी उड़ान की तैयारी: 30 और Airbus A350-900 खरीदने के लिए Airbus से समझौता
एयरलाइन ने Airbus A350-900 विमान के 30 और यूनिट्स की खरीद के लिए Airbus के साथ MoU (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किए हैं.
बेलगावी में नाबालिग से गैंगरेप: 6 आरोपियों पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, 5 गिरफ्तार, एक फरार
मुख्य आरोपी (A1) ने पहले लड़की से दोस्ती की, फिर उसे बहलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और अपने साथी (A2) के साथ मिलकर उसका बलात्कार किया. इस पूरी घटना का वीडियो बनाया गया, जिसे बाद में ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल किया गया.
‘हम होंगे कामयाब’…मलेशिया पहुंचे डेलिगेशन का हिस्सा सलमान खुर्शीद ने कहा- ‘भारत एक स्वर में कह रहा है, आतंकवाद अब और नहीं’
सलमान खुर्शीद ने कहा, "भारत एक स्वर में कह रहा है, 'आतंकवाद अब और नहीं.'... हमें उम्मीद है कि हम आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक उभार पैदा करेंगे ताकि दुनिया शांतिपूर्ण और समृद्ध हो सके... हम विश्वास के साथ कह सकते हैं, 'हम होंगे कामयाब'."
नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला 2027: महाराष्ट्र CM फडणवीस की अखाड़ा कमेटी के साथ बैठक, साधु-संतों की मौजूदगी में लिए गए ये निर्णय
नासिक-त्र्यम्बकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला 2027-28: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "सिंहस्थ कुंभ 2027 के आयोजन में 13 अखाड़े भाग लेंगे. पहला शाही स्नान 2 अगस्त 2027 को होगा. गोदावरी की सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जाएगा."
कमल हासन का कन्नड़ भाषा पर दिए बयान के बाद कर्नाटक में फिल्म ‘ठग लाइफ’ की रिलीज़ को लेकर थिएटर मालिकों को धमकी, KFCC ने लगाया बैन
कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) ने कन्नड़ भाषा पर अभिनेता की टिप्पणी को लेकर 'ठग लाइफ' की रिलीज पर प्रतिबंध लगा दिया है.
योगी सरकार 4000 से अधिक स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कराएगी योगाभ्यास कार्यक्रम
योगी सरकार 15 से 21 जून तक प्रदेशभर में योग सप्ताह आयोजित कर रही है, जिसमें सामूहिक योगाभ्यास, प्रतियोगिताएं और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां शामिल होंगी.
‘बंगाल में 2026 में बनेगी भाजपा की सरकार’, कोलकाता आए गृहमंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी को घुसपैठ, भ्रष्टाचार और हिंदुओं के पलायन पर ऐसे कोसा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में थे. यहां उन्होंने कहा— ममता बनर्जी ने बंगाल को घुसपैठ और अत्याचार की भूमि बना दिया है. जनता आगामी चुनाव में टीएमसी को सबक सिखाएगी.
“मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों…”, तेज प्रताप बोले- सेना तो तुम ले सकते हो, लेकिन कृष्ण को नहीं
तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) ने आज ताबड़तोड़ सोशल मीडिया पर दो पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे.
“खड़गे को राफेल की नहीं, कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए…”, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर विपक्ष के आरोपों पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का पलटवार
आचार्य प्रमोद (Acharya Pramod Krishnam) ने कहा कि विपक्ष नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं कर रहा है बल्कि वो भारत के सम्मान, शौर्य का अपमान कर रहा है.
नशे के नेटवर्क पर DRI का बड़ा वार: मिजोरम में ₹9.72 करोड़ की मेथामफेटामिन टैबलेट्स जब्त, म्यांमार से तस्करी का खुलासा
DRI ने मिजोरम के सेलिंग में ₹9.72 करोड़ मूल्य की मेथामफेटामिन टैबलेट्स जब्त कर ड्रग्स तस्करी पर बड़ा प्रहार किया. म्यांमार से भारत आ रही तस्करी की कड़ी उजागर, NDPS एक्ट के तहत एक गिरफ्तार.







