Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

IRCTC टेंडर घोटाले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित अन्य पर आरोप तय करने को लेकर राऊज एवेन्यु कोर्ट 23 जुलाई को फैसला सुनाएगी.

सुप्रीम कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में आरोपी क्रिश्चयन जेम्स मिशेल की याचिका खारिज की, जिसमें उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा लगाई गई जमानत की शर्तों को चुनौती दी थी. कोर्ट ने पासपोर्ट जमा करने और अन्य शर्तों के पालन का निर्देश दिया.

दिल्ली के जामिया नगर स्थित बटला हाउस में डीडीए द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गई है. कोर्ट ने नोटिस की वैधता और कार्रवाई की समयसीमा पर सुनवाई अगली सप्ताह तय की है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि पुनर्वास का अधिकार संवैधानिक नहीं, बल्कि नीति आधारित है. कोर्ट ने गोविंदपुरी अतिक्रमण मामले में याचिकाएं खारिज कीं और कहा कि अतिक्रमण हटाना और पुनर्वास अलग प्रक्रियाएं हैं.

पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार का दौरा करेंगे, जहां वे अलीपुरद्वार और कूच बिहार जिलों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे.

CBI ने ऑपरेशन चक्र-V के तहत दिल्ली, हरियाणा और यूपी में छापेमारी कर जापानी नागरिकों को निशाना बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है. छह आरोपी गिरफ्तार, दो फर्जी कॉल सेंटर सील.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CII बिजनेस समिट 2025 में भारत के 'विश्वास आधारित विकास मॉडल' की प्रशंसा की, कहा— वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत ने एकजुटता और आपसी भरोसे से अभूतपूर्व प्रगति की है.

भारत सरकार के DoPT ने सिविल सेवा परीक्षा में फर्जी आरक्षण प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है. 2015-2023 के बीच चयनित 15 अधिकारियों पर गंभीर आरोप, गहन जांच जारी.

कश्मीर घाटी में इस समय कोविड-19 के केवल दो सक्रिय मामले हैं, जो GDC श्रीनगर के छात्र हैं और हाल ही में केरल से लौटे थे. दोनों की हालत स्थिर है और उन्हें हॉस्टल में आइसोलेट किया गया है.

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, CASO ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के दो हाइब्रिड आतंकी आत्मसमर्पण को मजबूर, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम. हथियार और नकदी बरामद.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital