VIDEO: ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने दिया एग्रीकल्चरल ट्रांसफॉर्मेशन पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के शुभारंभ पर कृषि क्षेत्र में बदलावों पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के शोध और किसानों के प्रयोगों की जानकारी सभी तक पहुंचाना जरूरी है.
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को बेंगलुरु पैलेस ग्राउंड टीडीआर मामले में अंतरिम राहत दी
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु पैलेस ग्राउंड की 15 एकड़ से अधिक भूमि के लिए 3400 करोड़ रुपये के टीडीआर प्रमाणपत्र जारी करने पर अंतरिम रोक लगाई. कर्नाटक सरकार की पुनर्विचार याचिका पर 21 जुलाई से सुनवाई होगी.
दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अमित अरोड़ा को दुबई जाने की हाईकोर्ट से राहत
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आरोपी अमित अरोड़ा को 6 से 16 जून तक दुबई यात्रा की अनुमति दी, साथ ही 20 लाख रुपये का एफडीआर जमा करने का निर्देश दिया.
लालू प्रसाद यादव की लैंड फॉर जॉब मामले में याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
लालू प्रसाद यादव ने लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई की एफआईआर और चार्जशीट रद्द करने की मांग की है. दिल्ली हाई कोर्ट ने सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.
अरविंद केजरीवाल की पासपोर्ट नवीनीकरण याचिका पर कोर्ट ने CBI और ED को नोटिस जारी किया
दिल्ली शराब नीति घोटाले में आरोपी अरविंद केजरीवाल ने पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए कोर्ट से NOC मांगी है. कोर्ट ने CBI और ED से 4 जून तक जवाब तलब किया है.
पाकिस्तान में खुलेआम नजर आया पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्ला कसूरी, लाहौर रैली में उगला भारत के खिलाफ ज़हर
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्ला कसूरी पाकिस्तान में एक भारत विरोधी रैली में खुलकर दिखाई दिया. यह घटना पाकिस्तान के आतंकवाद को संरक्षण देने वाले रवैये को उजागर करती है.
भारतीय नौसेना की महिला शक्ति का जलवे: INS तरिणी की ‘नविका सागर परिक्रमा II’ की ऐतिहासिक वापसी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया स्वागत
भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारियों, लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और दिलना के, ने INS तरिणी पर सवार होकर ‘नविका सागर परिक्रमा II’ के तहत दुनिया की समुद्री परिक्रमा पूरी कर इतिहास रच दिया.
मुंबई NCLT में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़, डिप्टी रजिस्ट्रार समेत दो लोग तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
सीबीआई ने एनसीएलटी मुंबई के डिप्टी रजिस्ट्रार चरण प्रताप सिंह और निजी व्यक्ति कारसन गणेश आहिर को तीन लाख रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई न्यायिक संस्थानों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है.
CBI और डाक विभाग, कर्नाटक का समझौता; अब सम्मन और नोटिस होंगे समयबद्ध और ट्रैक योग्य
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और डाक विभाग, कर्नाटक सर्किल ने सम्मन और कानूनी नोटिसों की तेज, सुरक्षित और ट्रैक योग्य डिलीवरी के लिए स्पीड पोस्ट BNPL सेवा हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी.
केंद्रीय कैबिनेट ने महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश में रेलवे मल्टिट्रैकिंग और आंध्र प्रदेश में 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी
केंद्रीय कैबिनेट ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में रेलवे मल्टिट्रैकिंग परियोजनाओं और आंध्र प्रदेश में 4-लेन बद्वेल-नेल्लोर हाईवे के निर्माण को मंजूरी दी, जिससे कनेक्टिविटी, रोजगार और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा.







