Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य और तकनीकी आत्मनिर्भरता को साबित किया. स्वदेशी ड्रोन और तकनीकों का उपयोग कर भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस दिखाया, साथ ही वैश्विक नवाचार में अपनी पहचान बनाई.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29-30 मई को जम्मू-कश्मीर का पहला दौरा करेंगे. इस दौरान वे सुरक्षा हालात की समीक्षा के साथ गोलीबारी पीड़ितों से भी मिल सकते हैं.

नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता मिली है, बसवराज की मौत से Maoist Leadership को बड़ा झटका लगा है. अमित शाह की अगुवाई में केंद्र सरकार का फोकस प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास पर है.

दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगों से प्रभावित परिवारों को 40 साल बाद न्याय मिला. CM रेखा गुप्ता ने 89 लोगों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे. सरकार ने तीसरी पीढ़ी को राहत देते हुए औपचारिकताएं सरल कीं.

भारतीय उत्पादों की वैश्विक मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन लंबी डिलीवरी और महंगी शिपिंग से निर्यातकों को नुकसान हो रहा है. ओवरसीज वेयरहाउस मॉडल इन चुनौतियों का समाधान बन सकता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में 'गुजरात शहरी विकास योजना' की 20वीं वर्षगांठ पर वोकल फॉर लोकल का मंत्र दिया. उनके प्रेरणादायक संबोधन से स्थानीय लोगों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया.

सुप्रीम कोर्ट ने गेटवे ऑफ इंडिया के पास बन रहे जेट्टी और टर्मिनल प्रोजेक्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार किया. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को बॉम्बे हाई कोर्ट से जल्द निर्णय लेने की सलाह दी.

BSF ने सांबा में फॉरवर्ड पोस्ट का नाम "सिंदूर" रखने का प्रस्ताव दिया है. 7 मई की रात को अंजाम दिए गए भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाए पाकिस्‍तानियों ने भारत के सीमावर्ती सैन्‍य ठिकानों पर हमला किया था, तो BSF ने मुंहतोड़ जवाब दिया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के फिफ्थ-जेनरेशन फाइटर जेट प्रोजेक्ट AMCA के कार्यान्वयन मॉडल को मंजूरी दी. यह कदम आत्मनिर्भर भारत और घरेलू एयरोस्पेस उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने राऊज एवेन्यु कोर्ट के अहलमद मुकेश कुमार को भ्रष्टाचार मामले में अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने एसीबी को नोटिस जारी कर 29 मई तक स्टेट्स रिपोर्ट मांगी है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest