पूरी दुनिया ने देखा PAK ने हमें कैसे न्यूक्लियर धमकी दी, अब IAEA की निगरानी में रखे जाएं उसके परमाणु हथियार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज श्रीनगर में भारतीय वायुसेना के जवानों से मिले. वहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहे. जवानों ने 'वंदे मातरम' के नारे लगाए. रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की.
सरदार भगतसिंह के साथ देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद सुखदेव की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि
अमित शाह ने सुखदेव की जयंती पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, "उनके साहस और समर्पण से हमें प्रेरणा मिलती है." सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी.
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड मामले में दायर पुनर्विचार याचिका को किया खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड मामले में के दोषी पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है.
सम्पत्ति के मामले में और अधिक सशक्त होंगी यूपी की महिलाएं, योगी सरकार ने की तैयारी
योगी सरकार महिलाओं को संपत्ति के मामले में सशक्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है. एक करोड़ रुपये तक की अचल संपत्ति पर स्टाम्प शुल्क में 1% छूट का प्रस्ताव, जिससे महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा.
दरभंगा में छात्र संवाद कार्यक्रम से पहले प्रशासन ने रोका…राहुल गांधी बिफरे, कहा- बिहार में ‘डबल इंजन धोखेबाज सरकार’ है
बिहार में राहुल गांधी ने कहा कि मैं गारंटी देता हूं कि जैसे ही भारत और बिहार में हमारी सरकार बनेगी और वह सब कुछ लागू करेगी जिसके आप हकदार हैं. बिहार में "डबल इंजन धोखेबाज सरकार" मुझे अंबेडकर छात्रावास में दलित और पिछड़े छात्रों से बातचीत करने से रोक रही है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने TMC सांसद साकेत गोखले को दो सप्ताह के भीतर माफीनामा प्रकाशित करने का दिया निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट ने टीएमसी सांसद साकेत गोखले को लक्ष्मी पूरी को बदनाम करने के लिए दो सप्ताह के भीतर सोशल मीडिया पर माफी मांगने का निर्देश दिया.
जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग केस: आरोपी और बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका पर 29 जुलाई को सुनवाई
जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग केस में आरोपी और बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने एनआईए से जवाब मांगा है. अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी.
पीएम मोदी ने समुद्री खाद्य निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य पालन विभाग के साथ की बैठक
भारत में मत्स्य पालन क्षेत्र ग्रामीण आजीविका को समर्थन देने तथा देश की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
वक्फ संशोधित कानून 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 20 मई को करेगा सुनवाई
वक्फ संशोधित कानून 2025 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. मुस्लिम समुदाय ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता और संविधान के अनुच्छेद 25, 26 का उल्लंघन बताया है. कोर्ट 20 मई को सुनवाई करेगा.
“भारत की पीठ में छुरा घोंपा,” JNU ने तुर्किये की इनोनू यूनिवर्सिटी से MoU रद्द किया
वीसी शांतिश्री धुलीपुडी पंडित ने कहा कि हमारे पास विभिन्न देशों के साथ 98 समझौता ज्ञापन हैं. जेएनयू तुर्की भाषा पढ़ाता है. प्रशासन ने सोचा कि हमें ऐसे देश के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहिए जो आतंक का समर्थन करता है और भारत की पीठ में छुरा घोंपता है.







