Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

राष्ट्रीय महिला आयोग की अभिनव पहल "आपके द्वार" के तहत दिल्ली में महिला महा जनसुनवाई की शुरुआत हुई, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर ने महिलाओं की समस्याएँ सुनीं और समाधान की दिशा में कदम उठाए.

गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा की. बैठक में पुलिस, अभियोजन और फोरेंसिक प्रणाली की प्रगति पर चर्चा हुई.

गृह मंत्रालय ने 7 मई को देशभर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे आपातकालीन स्थिति में नागरिक सुरक्षा और तैयारी को मजबूत किया जा सके.

दिल्ली हाईकोर्ट ने आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की नियमित जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है.

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में आरोपी अरविंद सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की जांच पर सवाल उठाए. कोर्ट ने बिना ठोस सबूत आरोप लगाने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताई.

सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि वे समय रैना समेत चार अन्य को नोटिस जारी करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे अगली तारीख पर कोर्ट में मौजूद रहेंगे.

भारत की साइबर सुरक्षा को एक बार फिर खतरा, 'पाक साइबर फोर्स' द्वारा भारतीय रक्षा संस्थानों में सेंधमारी का दावा...एजेंसियां सतर्क, जांच जारी, CERT-In ने अलर्ट जारी किया.

पंजाब के गुरदासपुर में सीमा पार कर घुसे एक पाकिस्तानी नागरिक को बीएसएफ ने गिरफ्तार किया. आरोपी मोहम्मद हुसैन को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है और उससे पूछताछ जारी है.

AALTO की सहायक कंपनी एयरबस ने 'जेफिर' नामक सौर ऊर्जा से चलने वाले ड्रोन विमान को 67 दिन तक उड़ाकर एविएशन टेक्नोलॉजी में नया इतिहास रचा. यह बिना पायलट के 75,000 फीट की ऊंचाई पर लगातार उड़ता रहा.

बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर मुंबई के अंबोली में पुलिस ने पिछले शुक्रवार को एजाज खान और 'हाउस अरेस्ट' के निर्माता राजकुमार पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital