‘अटल जी का विराट व्यक्तित्व सदैव प्रेरित करेगा’ पुण्यतिथि पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया नमन
Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर गृहमंत्री अमित शाह समेत राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, ओम बिरला और कई केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
सुबह-सुबह बंगाल में मचा हड़कंप: फंदे से लटके मिले ममता के करीबी और पूर्व डिप्टी स्पीकर
पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के वरिष्ठ नेता डॉ. आशीष बनर्जी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पार्टी कार्यालय में मिला. शव फंदे से लटका हुआ था, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.
बटाला दरबार में गुरु-भक्ति और राष्ट्र-भक्ति का महा-संगम, संत त्रिलोचन दर्शन दास जी की मौजूदगी में मना ‘ज्योति प्रकाश दिवस’
सचखंड नानक धाम, बटाला में संत त्रिलोचन दर्शन दास जी महाराज की मौजूदगी में 'ज्योति प्रकाश दिवस समागम' श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और नाम-सिमरन, मानव सेवा व भाईचारे का संदेश दिया गया...
‘इंद्रदेव ने खोला तबाही का तीसरा नेत्र…!’ 22 राज्यों में मानसून का भयंकर कहर, पानी-पानी हुई दिल्ली
IMD ने दिल्ली-NCR समेत देश के 22 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड-हिमाचल में भूस्खलन, जबकि यूपी-बिहार और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका है.
‘कई-कई गर्लफ्रेंड, शराब और पेपर लीक’, बाबा रामदेव ने जेन-जी और देश की शिक्षा व्यवस्था पर उठाए कड़े सवाल
स्वतंत्रता दिवस पर बाबा रामदेव ने जेन-जी की बदलती आदतों पर चिंता जताई, राजनीतिक विरोधियों को निशाने पर लिया और खस्ताहाल शिक्षा व्यवस्था तथा पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी.
TMC नेता उपासना चौधरी पर ‘अंडा अटैक’! पुलिस पर ढिलाई और BJP-ABVP पर लगाया हमले का आरोप
Upasana Chowdhury Egg Attack: शनिवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट से संबद्ध तृणमूल कांग्रेस की युवा नेता उपासना चौधरी पर अंडे फेंके गए. यह घटना कोलकाता के आशुतोष कॉलेज में घटी.
अबूझमाड़ में स्वतंत्रता की नई भोर! नक्सली खौफ को मात देकर आजादी के बाद पहली बार फहरा तिरंगा
Chhattisgarh Flag hoisting: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के नौ गांवों में आजादी के बाद पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. नक्सली हिंसा के साये में लंबे समय से दबे समुदायों के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण था.
बलिया में 15 अगस्त को ध्वजारोहण से गायब रहना पड़ा भारी, प्रधान ने मांगा स्पष्टीकरण
बलिया के बहादुरपुर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम से अनुपस्थित रहने पर पंचायत सचिव आशीष कुमार से ग्राम प्रधान ने 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है.
CM विजय के ‘पापा कहा हैं’ वाले बयान पर बवाल! बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- अपनी मां से पूछो
Tamil Nadu News: तमिलनाडु सीएम विजय विधानसभा में बार-बार पूछ रहे थे कि 'पापा कहा हैं'. यहीं सवाल कई बार दोहराने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कुछ ऐसा कह दिया कि माहौल गर्मा गया. नैनार नागेंद्रन ने कहा कि अगर आप बार-बार विधानसभा में ये पूछेंगे कि पापा कहां हैं, पापा कहां हैं, तो कैसे पता चलेगा? आपको इसका उत्तर घर जाकर अपनी मां से पूछना होगा.
‘सप्त धारा’ से 2047 में विकसित होगा भारत: जानिए स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले से 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया. उन्होंने 'सप्त धारा' विजन के साथ युवाओं के लिए AI ट्रेनिंग और महिलाओं के लिए नए लक्ष्यों की घोषणा की.





