बॉर्डर पर फिर नापाक हरकत? अखनूर में दिखे पाकिस्तानी गुब्बारे और झंडा, पुलिस जांच में जुटी
Jammu Search Operation: अखनूर के समाह में पाकिस्तानी झंडा व गुब्बारे मिलने से हड़कंप, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन.
किश्तवाड़ में बड़ा हादसा: दच्छन इलाके में स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर चिनाब नदी में गिरी, 5 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके में एक महिंद्रा स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर चिनाब नदी में जा गिरी. इस भयानक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि राहत और बचाव कार्य जारी है.
चंडीगढ़ में संग्राम: सिख बंदियों की रिहाई की मांग पर बढ़ा बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
Chandigarh Protest: चंडीगढ़ में बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ. राजभवन की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान तनाव बढ़ गया और पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे.
क्या सोनिया-राहुल गांधी ने रोका था वंदे मातरम? BJP ने खोल मोर्चा तो आई कांग्रेस की सफाई
80वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम' के पूरे गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. वायरल वीडियो में सोनिया और राहुल गांधी गीत रोकने का इशारा करते दिखे. बीजेपी ने इसे राष्ट्रीय गीत का अपमान बताया है, जबकि कांग्रेस ने 1937 की परंपरा का हवाला देकर पलटवार किया है.
मां, बेटा और अध्यक्ष… तीनों नदारद: स्वतंत्रता दिवस पर भी निशाने पर आई कांग्रेस, क्यों नहीं पहुंचे राहुल-खड़गे?
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के समारोह में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल नहीं हुए. बीजेपी ने इसे वंदे मातरम का अपमान और अहंकार बताया, तो पवन खेड़ा ने करारा पलटवार किया है.
प्रधानमंत्री मोदी ने बच्ची की जमीन पर गिरी टोपी उठाकर पहनाई, स्वतंत्रता दिवस पर पीएम के इस अंदाज ने जीता दिल
लाल किले की प्राचीर से अपना स्वतंत्रता दिवस संबोधन समाप्त करने के कुछ ही क्षण बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो किया, उसने 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को बच्चों और युवाओं के लिए यादगार बना दिया.
हम अमेरिका या चीन नहीं, हम भारत हैं! स्वतंत्रता दिवस पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने युवाओं को पढ़ाया पाठ
नागपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने युवाओं और जेन-जी को संबोधित किया. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर युवा सही दिशा में नहीं चले तो भारत का 'डेमोग्राफिक डिविडेंड' भविष्य में देश के लिए बोझ बन सकता है. उन्होंने भारत को विश्वगुरु बनाने का आह्वान भी किया.
स्वतंत्रता दिवस पर बदले-बदले नजर आए सीएम हेमंत सोरेन, क्या रांची में होगा दिल्ली वाला फैसला?
Hemant Soren Independence Day speech: स्वतंत्रता दिवस पर रांची के मोराबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ध्वजारोहण किया और JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में सुधार का बड़ा ऐलान किया.
अलवर की तेल फैक्ट्री में भीषण आग: 3 घंटे बाद भी नहीं हुआ काबू, 15 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद
अलवर के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में स्थित साल्वेक्स ऑयल फैक्ट्री में शनिवार सुबह भयानक आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए 15 दमकल गाड़ियां मौके पर जुटी हैं और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की फैक्ट्रियां खाली करा ली गई हैं.
‘मुल्क है तो हम हैं…!’ मदरसे में शान से फहराते हैं तिरंगा, मौलाना ने दिया दिल जीत लेने वाला पैगाम
मुजफ्फरनगर के महमूदिया मदरसे में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने तिरंगा लहराकर देशभक्ति और भाईचारे का संदेश दिया. मदरसे के शिक्षक जाहिद हसन ने कहा कि देश की सुरक्षा और तरक्की हर नागरिक के लिए सबसे ऊपर होनी चाहिए.





