Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

Gujarat Accident: गुजरात के पाटन जिले में सामी-राधनपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में ऑटोरिक्शा सवार छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बस और ऑटो की आमने-सामने टक्कर से हुआ हादसा.

SC On Waqf Amendment Act: सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन कानून 1995 और 2013 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर केंद्र सरकार से 7 दिन में जवाब मांगा है. कोर्ट ने अगली सुनवाई में सिर्फ निर्देशों और अंतरिम आदेशों पर चर्चा करने को कहा है.

Saharanpur Honor Killing: सहारनपुर के इस्लामनगर गांव में हुए ऑनर किलिंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट और निचली अदालत के फैसले को रद्द करते हुए धारा 302 के तहत मुकदमा चलाने का आदेश दिया.

Supreme Court on Sharia Law: एक मुस्लिम परिवार में जन्मी लेकिन इस्लाम में आस्था न रखने वाली महिला की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और केरल सरकार को नोटिस जारी किया. याचिका में भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम लागू करने की मांग की गई है.

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ब्राजील में सोयाबीन उत्पादन प्लांट और टमाटर के खेतों सहित कुछ अन्य संस्थानों का दौरा किया.

भूमि सौदे मामले में ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होने के दौरान रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है.

मेरठ में एक और सौरभ जैसा हत्याकांड सामने आया है. यहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला. इसके बाद उसे सांप से डसवा दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

अदालत ने स्कूल प्रशासन को फटकार लगाते हुए कहा कि जो संस्थान केवल पैसे कमाने की मशीन बन चुके हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. सुनवाई के दौरान कई छात्र अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में किताबों और बैग के साथ कोर्ट में मौजूद थे.

सीआरपीएफ जवानों की बहादुरी का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि संसद भवन हमला हो या रामजन्मभूमि की रक्षा की बात हो…सीआरपीएफ ने हर हमले को नाकाम किया है.

आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से बयान जारी कर कहा, "गुजरात के सहप्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई पहुंची है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital