Bharat Express DD Free Dish

देश

देशभर में मानसून अपने पूरे शबाब पर है और मौसम विभाग ने 14 अगस्त को देश के 14 राज्यों में भारी बारिश व तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है. पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव की आशंका के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

एम्स और ICMR की रिसर्च में खुलासा हुआ है कि दोपहर 12 से शाम 6 बजे के बीच सांप काटने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है. 59% घटनाएं खेती के दौरान हुईं और रसेल वाइपर सबसे आगे रहा.

भारतीय युवा कांग्रेस ने रुक्मानंद स्वामी को राष्ट्रीय संयोजक (Pre-NOB) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.

संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया. पीआरएस के आंकड़ों के अनुसार लोकसभा में निर्धारित समय का सिर्फ 15% काम हुआ, जो 22 सालों में तीसरा सबसे निचला स्तर है.

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गृह मंत्री अमित शाह और नितिन नवीन ने नई दिल्ली में अपने आवास पर तिरंगा फहराया. नितिन नवीन ने बताया कि 3 करोड़ से ज्यादा लोग अपनी सेल्फी पोर्टल पर अपलोड कर चुके हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले से 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे.

Annapurti Grain ATM Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत 'अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम' की शुरुआत हुई है. अब राशन कार्डधारी 24 घंटे किसी भी समय बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए एटीएम से अपना अनाज प्राप्त कर सकेंगे.

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी ली है.

राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर 309 नगर निकायों में प्रमुख पदों की आरक्षण लॉटरी पूरी हो गई है.

Kolkata NRS Hospital: आरजी कर अस्पताल के खौफनाक मंजर को लोग भूले भी नहीं थे कि कोलकाता के एक और प्रमुख अस्पताल NRS के टॉयलेट में एक नर्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. क्या यह महज़ एक हादसा है या कोई गहरी साजिश?