Bharat Express DD Free Dish

देश

राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर 309 नगर निकायों में प्रमुख पदों की आरक्षण लॉटरी पूरी हो गई है.

Kolkata NRS Hospital: आरजी कर अस्पताल के खौफनाक मंजर को लोग भूले भी नहीं थे कि कोलकाता के एक और प्रमुख अस्पताल NRS के टॉयलेट में एक नर्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. क्या यह महज़ एक हादसा है या कोई गहरी साजिश?

नई दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित ‘रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन’ में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार पर दबाव बनाए रखना है और कांग्रेस यह काम करती रहेगी.

Jharkhand Student Protest JPSC Protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी है. 16 अगस्त को छात्र CM आवास का घेराव करेंगे. वहीं, जंतर-मंतर पर छात्रों के मसीहा बने राहुल गांधी झारखंड में अपनी ही गठबंधन सरकार के लाठीचार्ज पर घिरते नजर आ रहे हैं.

हरियाणा के पलवल में 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालकर दो विश्व रिकॉर्ड बनाए गए. गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई इस ऐतिहासिक यात्रा में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया.

बिहार के बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी के कथित पुलिस मुठभेड़ से हुई मौत मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया. उन्होने दिवंगत भरत भूषण तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक परिजन को नौकरी देने की घोषणा की है.

संसद का मानसून सत्र विपक्ष के भारी हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है. लोकसभा की उत्पादकता सिर्फ 19% रही. प्रश्नकाल पूरी तरह ठप रहा और हंगामे के कारण टैक्सपेयर्स के करोड़ों रुपये बर्बाद हो गए.

भोपाल के अपर लेक स्थित वोट क्लब पर जल की लहरों के बीच अनोखी तिरंगा यात्रा निकाली गई. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस आयोजन को देशभक्ति की भावना को नया आयाम देने वाली पहल बताया है.

Ram Mandir Ayodhya CEO List: अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जल्द ही राम मंदिर के पहले CEO की नियुक्ति करने वाला है. 5,585 आवेदकों में से 3 नामों को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है. 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में किसी एक नाम पर अंतिम मुहर लगेगी.

BIHAR LIQUOR BAN NOT ENDING: बिहार के मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने सोशल मीडिया पर चल रही शराबबंदी खत्म होने की चर्चाओं को पूरी तरह खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि राज्य में शराबबंदी कानून लागू रहेगा और दूसरे राज्यों की शराब बनाने वाली कंपनियों पर भी अब FIR दर्ज होगी.