Bharat Express DD Free Dish

देश

Suvendu Adhikari helicopter emergency landing: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की मंगलवार को पूर्व मेदिनीपुर के कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. तकनीकी खराबी और भारी बारिश के चलते पायलट ने यह एहतियाती कदम उठाया. सीएम सड़क मार्ग से केशपुर के लिए रवाना हुए.

FSSAI Rule 2026: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए पान मसाला की पैकेजिंग में प्लास्टिक और एल्युमीनियम फॉयल के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. अब निर्माताओं को कागज, टिन या कांच के डिब्बों का उपयोग करना होगा.

केंद्र की उच्चस्तरीय कमेटी जम्मू के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची है, जहां वह स्थानीय लोगों से संवाद करेगी. कमेटी जम्मू क्षेत्र में जनसांख्यिकीय बदलाव, अवैध प्रवास और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का जमीनी आकलन कर केंद्र को रिपोर्ट सौंपेगी.

Shahdol School Viral Video: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले (दमकी टोला) के एक सरकारी स्कूल में नशे में धुत युवक ने क्लासरूम में घुसकर जमकर बवाल काटा. फर्श पर लेटकर गाने गाए और शिक्षक से मारपीट कर गोली मारने की धमकी दी. देखें वायरल वीडियो.

Dharmendra Pradhan attacks Rahul Gandhi: पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर छात्रों के मुद्दे पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने अमित शाह पर लगाए आरोपों और झारखंड छात्र मामले को लेकर भी निशाना साधा.

कल्याण पश्चिम के आधारवाड़ी जेल और खड़कपाड़ा इलाके में आवारा कुत्तों ने एक ही दिन में करीब 130 लोगों को अपना शिकार बनाया है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी दहशत और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है.

स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर लाल किले पर एक नया इतिहास रचने जा रहा है. आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन किया जाएगा. जानिए इसके पीछे के कारण.

सीनियर वकील विकास पाहवा ने गौतम अडानी पर अमेरिका में चल रहे आपराधिक केस के खारिज होने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि न्याय विभाग (DoJ) ने खुद माना कि मामला अमेरिका के अधिकार क्षेत्र में नहीं था, और अब इस केस को दोबारा शुरू नहीं किया जा सकता.

संसद परिसर में मंगलवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के प्रदर्शन के बीच बीजेपी सांसद मुकेश दलाल ने प्रियंका गांधी से झारखंड के छात्रों को लेकर सवाल किया. प्रियंका गांधी ने जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी छात्रों से मिल चुके हैं.

Parliament Monsoon Session: रांची छात्र आंदोलन में लाठीचार्ज के मुद्दे पर NDA सांसदों ने संसद परिसर में मार्च किया. बीजेपी सांसदों ने राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधा.