Bharat Express DD Free Dish

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अगस्त को संस्कृत सुभाषित साझा कर जीवन को प्रकाशित करने वाले आठ महत्वपूर्ण गुणों का संदेश दिया. प्रज्ञा, सदाचार, संयम, ज्ञान, पराक्रम, मधुर वाणी, दान और कृतज्ञता को उन्होंने व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला बताया.

PM Modi NDA Meeting: मानसून सत्र के बीच पीएम मोदी के साथ NDA सांसदों की ‘मंगल मिलन’ बैठक हुई. झारखंड छात्र प्रदर्शन, विपक्ष और संसद को लेकर क्या चर्चा हुई.

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP के झारखंड बंद का रांची में असर दिख रहा है, कई जगह सड़कें जाम और दुकानें बंद हैं. सुरक्षा के लिए करीब 2000 जवान तैनात हैं, जबकि ABVP ने भी विधानसभा तक विरोध मार्च का ऐलान किया है.

Shravan Shivratri 2026: श्रावण शिवरात्रि पर देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया. गृहमंत्री अमित शाह ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं .

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में कथित अनियमितताओं और ‘मर्सी चांस’ के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये की धांधली का आरोप लगाया गया है. INSO ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े छात्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

IMD ने दिल्ली-NCR, राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश के ऊपर बने लो-प्रेशर एरिया और बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से अगले 48 घंटे मौसम बेहद सक्रिय रहने की संभावना है.

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि देश 15 अगस्त 2026 को आजादी के 80 वर्ष पूरे करने जा रहा है, लेकिन गांवों के सरकारी स्कूल आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं.

रांची में भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद बवाल बढ़ गया है. इसके विरोध में बीजेपी ने 11 अगस्त को 'झारखंड बंद' की घोषणा की है.

लोकसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि गृह मंत्री के जवाब से विपक्ष को डरना नहीं चाहिए. भारी शोर-शराबे के बीच ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026 पारित हो गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को एनसीपी (एसपी) सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई कि क्या एनसीपी (एसपी) परिसीमन बिल पर एनडीए सरकार का समर्थन करेगी.