Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM मोदी के जन्मदिन पर मुस्लिम समाज की अनूठी पहल! मुंबई में महिलाओं समेत दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर चल रहे भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा मुंबई अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर की मुख्य विशेषता मुस्लिम समुदाय के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही, जिन्होंने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया.

pm-modi-birthday-muslim-community-blood-donation-camp-mumbai-seva-sankalp-abhiyan

PM मोदी के जन्मदिन पर मुंबई में मुस्लिम महिलाओं ने किया रक्तदान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर चल रहे भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा मुंबई अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर की मुख्य विशेषता मुस्लिम समुदाय के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही, जिन्होंने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया. रक्तदान शिविर में भाजपा विधायक कालिदास कोलंबकर शामिल हुए.

भाजपा नेता वसीम खान ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. इस मौके पर सेवा संकल्प अभियान के तहत हम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा के कार्य कर रहे हैं. इसी के अंतर्गत वडाला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से हमारे उपाध्यक्ष इलियास मुनव्वर ने ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया है. शिविर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाओं ने रक्तदान किया है.

लगाया गया मेडिकल कैंप

वसीम खान ने कहा,

रक्तदान शिविर के साथ मेडिकल कैंप भी लगाया गया है. इस कैंप में डायबिटीज, कैंसर समेत अन्य बीमारियों की जांच की गई और चिकित्सों ने उचित सलाह दी.

हर चीज को हिंदू-मुस्लिम चश्मे से देखना गलत

भाजपा नेता वसीम खान ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई पर कहा कि यह कार्रवाई किसी एक धार्म के स्थलों पर नहीं हुई. पिछले दिनों जब लाउडस्पीकर उतारने की बात आई तो उसमें दूसरे धार्मिक स्थलों, गुरुद्वारा, चर्च, मस्जिद के भी उतारे गए. हर चीज को हिंदू मुस्लिम के चश्मे से देखना गलत है. यदि कोई चीज अवैध है तो कानून का काम उस पर नजर रखना है. कानून को अपना काम करने देना चाहिए.

ये भी पढ़ें- राहुल का मकसद लोकतंत्र को कमजोर करना है, CM हिमंत का कांग्रेस पर वार

भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज मुसलमान विकास की धारा से जुड़ रहा है, इसलिए अब हिंदू-मुस्लिम चलने वाला नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी एक समुदाय और एक देश की सिर्फ बात नहीं की. उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों की बात की. देशवासियों की भलाई के लिए लगातार प्रधानमंत्री काम कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest