Bharat Express DD Free Dish

देश

Ranchi student protest: झारखंड के रांची में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर 17 दिन से आंदोलन कर रहे छात्रों का गुस्सा विधानसभा घेराव के दौरान फूट पड़ा. पुलिस ने बैरिकेडिंग कर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, तो छात्रों ने उसी में डांस करना शुरू कर दिया.

CWG 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय बॉक्सर नरेंदर ने PM मोदी से 2015 का पाकिस्तान से जुड़ा मजेदार किस्सा साझा किया. पाकिस्तानी बॉक्सर ने नरेंदर, उनके कोच और पीएम मोदी का नाम एक जैसा होने पर ऐसी बात कही कि प्रधानमंत्री भी हंस पड़े.

पीएम मोदी ने मीराबाई चानू से मुलाकात के दौरान उनके भावुक होने पर दिल छू लेने वाली बात कही. जानिए 3 गोल्ड मेडल, संघर्ष और पेरिस ओलंपिक के बाद की उनकी कहानी.

Shahdol Case: मध्य प्रदेश के शहडोल में फुटबॉल खेलने निकले दो मासूम भाइयों की ईंट भट्ठे के गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. एक भाई को बचाते-बचाते दूसरा भाई भी डूब गया. कलेक्टर ने पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है.

रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो में दूसरी शादी के सवाल पर तेज प्रताप यादव कुछ पल के लिए खामोश हो गए. ऐश्वर्या राय से तलाक का मामला अभी अदालत में लंबित है, ऐसे में उनके जवाब ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी. सियासी मतभेदों के बावजूद पीएम के इस संदेश को राजनीतिक शिष्टाचार की मिसाल माना जा रहा है.

मानसून सत्र के आखिरी चार दिनों में महिला आरक्षण, परिसीमन और FCRA संशोधन बिल को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध गहरा गया है. राहुल और रिजिजू की बातचीत फेल, अब नजरें अमित शाह के अगले सियासी कदम पर टिकी.

JPSC ED Case: झारखंड JPSC भर्ती धांधली मामले में ED ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 17 दिनों से जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय एजेंसी की एंट्री से जांच का दायरा बढ़ सकता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अथर्ववेद का सुभाषित साझा कर सत्य, सद्विचार और लोकहित का संदेश दिया. पीएम मोदी ने स्वस्थ जीवन, उत्तम आचरण और जनहितकारी सूचनाओं के प्रसार को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की अपील की.

JSSC और JPSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने झारखंड विधानसभा घेराव का ऐलान किया है. प्रदर्शन से पहले रांची पुलिस ने विधानसभा की ओर जाने वाले रास्तों पर भारी बैरिकेडिंग और कंटीले तार लगाए हैं.