Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जयपुर नगर निगम की डिप्टी मेयर चुन ली गईं सरोज कंवर: पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत के साथ सीधे डिप्टी मेयर के पद पर पहुंचीं

Saroj Kanwar Jaipur first woman Deputy Mayor: भाजपा की सरोज कंवर जयपुर नगर निगम की पहली महिला डिप्टी मेयर चुनी गईं. उन्होंने कांग्रेस के सलमान मंसूरी को 31 वोटों से हराया. भाजपा का निगम पर पूर्ण वर्चस्व.

Saroj Kanwar, Jaipur
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

 Jaipur Municipal Corporation: जयपुर नगर निगम की राजनीति में शनिवार को नया इतिहास रच गया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी सरोज कंवर नगर निगम की पहली महिला डिप्टी मेयर चुन ली गई हैं. कड़े मुकाबले में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सलमान मंसूरी को 31 मतों के अंतर से करारी शिकस्त दी.

149 पार्षदों ने किया मतदान, कंवर को मिले 89 वोट

डिप्टी मेयर पद के लिए हुए मतदान में कुल 150 पार्षदों में से 149 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कांग्रेस पार्षद वंदिता शर्मा पैर में चोट के चलते वोट डालने नहीं पहुंच सकीं. मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सरोज कंवर को 89 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के सलमान मंसूरी के पक्ष में 58 मत पड़े. एक वोट ‘नोटा’ (NOTA) को गया और एक वोट को जांच के बाद अवैध घोषित कर दिया गया.

पहली बार पार्षद बनते ही सीधे डिप्टी मेयर की कुर्सी

सरोज कंवर ने पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ा था और अपनी पहली ही चुनावी जीत के साथ वह सीधे डिप्टी मेयर के शीर्ष पद तक पहुंच गईं. वह भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री और रावणा राजपूत समाज के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला की पत्नी हैं. पार्टी ने उनकी जमीनी सक्रियता को देखते हुए पहले पार्षद और फिर डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार बनाया था.

निगम मुख्यालय पर जश्न, मेयर चुनाव के बाद भाजपा का कब्जा

चुनावी नतीजे घोषित होते ही नगर निगम मुख्यालय के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न शुरू हो गया. उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रणजीत सिंह सोडाला को कंधों पर उठाकर नारेबाजी की. मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और नवनिर्वाचित मेयर सुनील कोठारी भी मुख्यालय में मौजूद रहे. हाल ही में सुनील कोठारी के मेयर बनने के बाद अब डिप्टी मेयर पद पर भी कब्जा जमाकर भाजपा ने जयपुर नगर निगम में अपना पूर्ण वर्चस्व कायम कर लिया है.

राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा, कांग्रेस पीछे, बारां में AAP का पहला बोर्ड



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital