साइबर सेल, क्राइम ब्रांच ने चुराए गए मोबाइल फोन के एक बड़े जखीरे को पकड़ा, साथ ही मोबाइल फोन तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया
टीम को सूचना मिली कि मनीष यादव ने वजीराबाद गांव, दिल्ली में चोरी हुए मोबाइल फोन का एक बड़ा जखीरा जमा किया है. टीम ने छापेमारी की और आरोपी से 195 उच्च मूल्य वाले मोबाइल फोन बरामद किए.
“रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मिली सच्ची आजादी”, Mohan Bhagwat बोले- राम मंदिर आंदोलन भारत को जगाने के लिए था
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीख को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाए जाने की वकालत की है.
आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों को ओडिशा सरकार देगी 20000 पेंशन और मुफ्त मेडिकल सेवा
2 जनवरी को CM Mohan Charan Majhi ने आंतरिक सुरक्षा अधिनियम, भारत रक्षा नियम या भारत रक्षा और आंतरिक सुरक्षा नियम के तहत आपातकाल के दौरान गिरफ्तार और कैद किए गए लोगों के लिए मासिक पेंशन के प्रावधान की घोषणा की थी.
दिल्ली हाई कोर्ट ने आयकर विभाग को CBI द्वारा गौतम थडानी नामक व्यक्ति से जब्त 98 लाख रुपये लौटाने का दिया निर्देश
कोर्ट ने कहा मौजूदा मामले में याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि अधिनियम की धारा 153ए के तहत मूल्यांकन तैयार करने की समय अवधि समाप्त हो गई है.
‘उत्कर्ष’, दूसरे मल्टी पर्पस जहाज का शुभारंभ
भारतीय नौसेना के लिए एम/एस एलएंडटी शिपयार्ड द्वारा निर्मित दो मल्टी पर्पस जहाजों में से दूसरे जहाज ‘उत्कर्ष’ का शुभारंभ चेन्नई के एलएंडटी, कट्टुपल्ली में हुआ.
के टी रामा राव सहित 7 BRS नेताओं को पुलिस ने किया “हाउस अरेस्ट”, घरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
BRS ने दावा किया कि पूर्व मंत्री रामा राव और हरीश राव को यहां उनके घरों पर नजरबंद कर दिया गया है. पार्टी ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी के कम से कम सात शीर्ष नेताओं को नजरबंद किया गया है, जिनमें KTR, हरीश राव और आरएस प्रवीण कुमार शामिल हैं.
महाकुम्भ 2025 के पहले अमृत स्नान मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नागा श्रद्धालुओं ने खींचा ध्यान
अमृत स्नान के लिए निकली अखाड़ों की शोभा यात्रा में कुछ नागा साधु घोड़ों पर सवार थे तो कुछ पैदल चलते हुए अपनी विशिष्ट वेशभूषा और आभूषणों से सजे हुए थे. जटाओं में फूल, फूलों की मालाएं और त्रिशूल हवा में लहराते हुए उन्होंने महाकुम्भ की पवित्रता को और भी बढ़ा दिया.
Delhi Election: सीएम आतिशी को चुनाव प्रचार के लिए सरकारी वाहन मुहैया कराने पर PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर FIR दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर है. नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं.
Weather: दिल्ली में शीतलहर के बीच जहरीली हुई हवा,15 और 16 जनवरी को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
पिछले 24 घंटों में तापमान में मामूली वृद्धि देखी गई है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
मकर संक्रांति पर महाकुम्भ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, तड़के करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई अमृत डुबकी
MahaKumbh 2025: पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के बाद अब मंगलवार को महाकुंभ का महास्नान शुरू हो चुका है. मकर संक्रांति पर सबसे पहले अखाड़ों ने अमृत स्नान किया. संगम तट पर देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई.







