दिल्ली NCR में घने कोहरे में गुम हुईं सड़कें-गाड़ियां, घंटों लेट चल रहीं ये ट्रेनें, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
आज यानी 3 जनवरी को सीजन का सबसे ज्यादा कोहरा देखने को मिला. आलम ये है कि सड़कें, पेड़-पौधे सब गुम हो गए हैं. सामने चलती गाड़ी को देख पाना भी मुश्किल हो रहा है.
कोयंबटूर में एलपीजी टैंकर पलटा, गैस रिसाव से मचा हड़कंप, स्कूलों की छुट्टी
केरल के कोच्चि से एलपीजी गैस लेकर गांधीपुरम की ओर लौट रहा एक एलपीजी टैंकर कोयंबटूर में हादसे का शिकार हो गया. शुक्रवार सुबह यह टैंकर पलट गया, जिससे गैस का रिसाव होने लगा.
पंजाब सरकार ने डीएसपी गुरशेर सिंह संधू को किया बर्खास्त, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू कराने का आरोप
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू केस में पंजाब सरकार ने DSP गुरशेर सिंह संधू को बर्खास्त कर दिया है. लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू तब लिया गया था जब वह पुलिस हिरासत में था.
विपक्ष का INDIA गठबंधन: कांग्रेस में अहंकार, नेतृत्व पर सवाल
'इंडिया' ब्लॉक में गठबंधन के बावजूद असहमति और मतभेद बढ़ रहे हैं. हरियाणा-महाराष्ट्र में हार के बाद गठबंधन में दरारें और दिल्ली व बिहार चुनावों में संकट आता दिख रहा है.
नववर्ष पर शराब पीने के मामले में टॉप पर रहा यूपी, तीसरे नंबर पर रही दिल्ली
देशभर में नववर्ष पर 600 करोड़ की शराब बिकी, जिसमें उत्तर प्रदेश अव्वल रहा. दिल्ली-एनसीआर में 400 करोड़ और कर्नाटक में 308 करोड़ की शराब खपत हुई.
Kumbh Mela 2025: प्रयागराज एयरपोर्ट से सिविल लाइंस के लिए शुरू हो गई शटल बस सेवा, 550 इलेक्ट्रिक शटल बसें चलेंगी
महाकुम्भ 2025 के आयोजन को लेकर सीएम योगी के निर्देश पर 550 शटल बसें चलेंगी. 5 जनवरी से शटल बस सेवा शुरू होगी, जिससे श्रद्धालुओं और प्रयागराजवासियों को राहत मिलेगी.
लालू यादव की INDIA गठबंधन में शामिल होने के दावत पर नीतीश कुमार ने दिया ये जवाब, अटकलें हुई तेज
लालू यादव के INDIA गठबंधन में फिर से शामिल होने के "दरवाजे खुले हैं" वाले बयान पर नीतीश कुमार ने एक रहस्यमयी प्रतिक्रिया दी. पत्रकारों द्वारा लालू यादव की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर कहा, "क्या बोल रहे हैं."
Delhi High Court का आदेश- किसी भी सूरत में यौन उत्पीड़न से पीड़ित बच्चों की पहचान उजागर न हो
दिल्ली हाईकोर्ट ने एम्स के चिकित्सा अधीक्षक और पुलिस आयुक्त को आदेश दिया कि यौन उत्पीड़न से पीड़ित बच्चों की पहचान किसी भी हाल में उजागर नहीं की जाए.
कृषि प्रौद्योगिकी क्षेत्र अगले 5 वर्षों में 60-80 हजार नए रोजगार अवसर पैदा करेगा
टीमलीज सर्विसेज के साईओ सुब्बुराथिनम पी ने कहा कि भारत में एग्रीटेक सेक्टर में तकनीकी, ऑपरेशनल और प्रबंधकीय पदों सहित विभिन्न भूमिकाओं में लगभग 1 लाख लोग कार्यरत हैं. 5 वर्षों में, इस क्षेत्र में 60-80 हजार नए रोजगार अवसर पैदा होने की उम्मीद है.
CAT 2024 के रिजल्ट को दिल्ली हाईकोर्ट में दी गई चुनौती, सुनवाई 3 जनवरी को
CAT 2024 के रिजल्ट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, जिसमें एक प्रश्न में त्रुटि होने और रिजल्ट की जल्दीबाजी को लेकर आपत्ति जताई गई है.







