कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़, कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान अचानक से भगदड़ मच गई, जिसमें कई महिलाएं घायल हो गई हैं.
बिहार बिजनेस कनेक्ट में प्रणव अडानी ने कहा- थर्मल पावर प्लांट लगाने के लिए 23,000 करोड़ करेंगे निवेश
कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने कहा, "हम बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में भी निवेश की संभावना तलाश रहे हैं. हमारी योजना अल्ट्रा-सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट लगाने के लिए करीब 23,000 करोड़ रुपये निवेश करने की है.
हेलीकॉप्टर हादसे में जनरल बिपिन रावत के निधन पर हुआ बड़ा खुलासा! जानें तीन साल बाद आई रिपोर्ट में क्या कहा गया
दुर्घटना की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई थी कि ये हादसा खराब मौसम के कारण हुआ था. इस हादसे में उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित कुल 12 लोगों की मृत्यु हो गई थी.
हाशिमपुरा नरसंहार के दो और दोषी पुलिसकर्मियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हाशिमपुरा नरसंहार 22 मई 1987 को हुआ था, जब पीएसी की 41वीं बटालियन के जवानों ने सांप्रदायिक तनाव के दौरान एक ही समुदाय के लगभग 38 लोगों को गोली मारकर उनके शवों को एक नहर में फेंक दिया गया.
“ये अचीवमेंट सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि हम सबका है” शास्त्रीय गायिका ऊर्जा अक्षरा ‘IDF Student Ambassador Gratitude Honor’ से की गईं सम्मानित
ऊर्जा अक्षरा को IDF Student Ambassador Gratitude Honor से सम्मानित किया गया. ये सम्मान उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के लिए दिया गया.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट के लिए अडानी समूह को दिए गए टेंडर को रखा बरकरार
बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा अदानी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया टेंडर सही ठहराया.
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन, गुरुग्राम में ली अंतिम सांस
ओम प्रकाश चौटाला ने 12 बजे गुरुग्राम के अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह 89 साल के थे. वह 7 बार विधायक और 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे थे. ओम प्रकाश चौटाला पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे थे.
BJP सांसद अपराजिता सारंगी ने प्रियंका गांधी को “1984” लिखा हुआ एक बैग भेंट किया
लोकसभा में "फिलिस्तीन" लिखा हुआ बैग ले जाने की घटना के कुछ दिनों बाद भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने शुक्रवार को प्रियंका गांधी को "1984" लिखा हुआ एक बैग भेंट किया.
दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट से कहा- मानिसक स्वास्थ्य प्राधिकरण में गैर-आधिकारिक सदस्यों की जल्द नियुक्ति होगी
दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस विभु बाखरू एवं जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने सरकार से कहा कि वह प्राधिकरण की शेष रिक्तियों को जल्द भरे.
मानहानि मामले में कोर्ट ने BJP MP बांसुरी स्वराज को जारी किया नया समन, अगली सुनवाई 4 जनवरी को
पूर्व स्वास्थ मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन ने सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ यह मानहानि का मामला दर्ज कराया है. जैन ने आरोप लगाया है कि स्वराज के एक टीवी इंटरव्यू में दिए गए बयानों से उनकी छवि खराब हुई है.







