दुनिया के सबसे बड़े नेट जीरो बिल्डिंग और बिल्ट एनवायरनमेंट में से एक होगा भारत, रंग ला रहे IGBC के प्रयास
भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) ने कुछ साल पहले 'नेट जीरो मिशन' लॉन्च किया था. इसका उद्देश्य 2050 तक भारत को दुनिया के सबसे बड़े नेट जीरो बिल्डिंग और बिल्ट एनवायरनमेंट में से एक बनाना है. इसका बड़ा सकारात्मक प्रभाव पड़ा है.
दिल्ली CM का BJP नेता को ऑफर, कहा- अगर फाइल पर LG से साइन करवा दिया तो उनके खिलाफ AAP उम्मीदवार नहीं उतारेगी
दिल्ली के शीतकालीन सत्र में CM आतिशी ने विजेंद्र गुप्ता को चुनौती दी कि अगर वे बस मार्शलों की फाइल पर LG से साइन करवा दें, तो वह उनके खिलाफ AAP का उम्मीदवार नहीं उतारेंगी और उनके लिए प्रचार करेंगी.
अजमेर शरीफ, भोजशाला, संभल मस्जिद और ज्ञानवापी समेत अन्य स्थलों पर दावों की प्रक्रिया पर रोक लगाने की SC से मांग
सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा गया है कि अदालत केंद्र और सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस बावत निर्देश जारी करें और 1991 के पूजा स्थल कानून के निर्वहन सभी के द्वारा करने का आदेश दिया जाए, ताकि सुप्रीम कोर्ट में लंबित कानून से संबंधित याचिकाओं का निपटारा किया जा सके.
सूरत के Thoth Mall में पर्यावरण कानून की उड़ी धज्जियां! NGT ने केंद्र और राज्य से मांगा जवाब
सूरत में निर्माणाधीन थोथ मॉल परियोजना (Thoth Mall Project) विवादों में आ गई है. आरोप है कि निर्माण के लिए मंजूरी मिलने से पहले ही बड़ी संख्या में पेड़ों को काटा गया और अवैध तरीके से खनन भी किया गया.
महिला पहलवान के कथित यौन शोषण मामले पर बृजभूषण सिंह के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट करेगा सुनवाई, क्या केस क्लोज होगा?
पिछले साल 1 अगस्त 2023 को बंद कमरे में हुई सुनवाई के दौरान नाबालिग पहलवान ने अदालत में कहा था कि वह मामले में दिल्ली पुलिस की जांच से संतुष्ट है और पुलिस ने जो क्लोजर रिपोर्ट पेश की थी, वह उसका विरोध नहीं करती.
Bangladesh में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार तुरंत होना चाहिए बंद, चिन्मय दास को किया जाए रिहा: RSS
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बांग्लादेश प्रशासन द्वारा चिन्मय कृष्ण की गिरफ्तारी को कायरतापूर्ण और अलोकतांत्रिक घटना बताया है. विहिप ने कहा कि विश्व समुदाय इन सब घटनाओं को संज्ञान में ले.
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल के खिलाफ केस चलाने से संबंधित दस्तावेजों की मांग वाली याचिका का अदालत ने किया निपटारा
दिल्ली शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल ने मुकदमा चलाने के लिए जरूरी मंजूरी के दस्तावेज की मांग की. ईडी ने इसे देने से इनकार किया, जबकि केजरीवाल के वकील ने इसका विरोध करते हुए दस्तावेज़ की अनुपस्थिति का दावा किया.
राज कुंद्रा से जुड़े पोर्नोग्राफी मामले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर जांच एजेंसी के रडार पर, जांच जारी
Pornography Case: पोर्नोग्राफी मामले में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जांच एजेंसी के रडार पर है. आने वाले समय में ईडी सोफ्टवेयर इंजीनियर को जल्द गिरफ्तार कर सकती है.
‘‘PM Modi भी यहां चादर चढ़ाते हैं’’, जानें अजमेर शरीफ दरगाह के सज्जादानशीन ने इसके हिंदू मंदिर होने के दावे के बीच क्या कहा
अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह को हिंदू मंदिर बताने वाली याचिका को निचली अदालत ने बीते 27 नवंबर को मंजूर कर ली. मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होने वाली है.
चक्रवात Fengal को लेकर तमिलनाडु में रेड अलर्ट, IMD ने जारी की एडवाइजरी
Cyclone Fengal: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार चक्रवात फेंगल के आज शाम तक तमिलनाडु तट के साथ-साथ पुडुचेरी के करीब पहुंचने की उम्मीद है.







