कर्नाटक में तीनों सीटों पर कांग्रेस की जीत पर डीके शिवकुमार बोले, यह जनता की जीत है
कर्नाटक की तीन सीटों शिगगांव, संदूर और चन्नपटना पर उपचुनाव हुए हैं. इन तीन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी ने दो भाजपा (BJP) और एक जेडीएस (JDS) उम्मीदवार को हराया है.
पंजाब में AAP ने 4 में से 3 सीटों पर दर्ज की जीत, भगवंत मान ने दिल्ली में BJP के लिए कही ये बड़ी बात
पंजाब की चार विधानसभा सीटों डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. पंजाब उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बाजी मारी है.
केदारनाथ की सीट से BJP प्रत्याशी आशा नौटियाल ने दर्ज की जीत, कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बताया चिंताजनक
केदारनाथ विधानसभा की सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने 5,622 वोटों से जीत हासिल की है. जिसपर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने इस परिणाम को चिंताजनक करार दिया है.
संसद में आंख से आंख मिलाकर जनता के मुद्दों पर सवाल पूछेंगी प्रियंका गांधी : रॉबर्ट वाड्रा
वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है. प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने शनिवार को बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखे.
‘यह सुशासन की जीत’ महाराष्ट्र में जीत के बाद पीएम मोदी का पोस्ट, कहा- एकजुट होकर हम और भी ऊंचे उठेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महायुति की जीत को लेकर महाराष्ट्र की जनता का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने इसे विकास और सुशासन की जीत बताया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एकजुट होकर हम और ऊंची उड़ान भरेंगे.
Bypoll Election Results 2024: पश्चिम बंगाल में TMC ने किया Clean Sweep, सभी 6 सीटों पर दर्ज की जीत
पश्चिम बंगाल की छह सीटों सिताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और तलदांगरा पर बीते 13 नवंबर को मतदान हुआ था. सीएम ममता बनर्जी ने जीत पर खुशी जाहिर की है.
झारखंड में दूसरी बार सत्ता में वापसी के बाद Hemant ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को बताया ‘One Man Army’
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने दूसरी बार सत्ता में वापसी की है. झामुमो की इस जीत का श्रेय हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को दिया है.
पति की हार पर भड़कीं स्वरा भास्कर ने किया EC से सवाल, कहा- पूरे दिन मतदान के बावजूद EVM 99% चार्ज कैसे?
अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट के उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें एक्टर स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) के पति और एनसीपी (SP) के उम्मीदवार फहाद अहमद (Fahad Ahmed) को हार का सामना करना पड़ा है.
महाराष्ट्र में PM मोदी का नारा ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’ बना चुनाव में जीत का मूल मंत्र, बीजेपी कार्यालय पर लगा पोस्टर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक हैं, तो सेफ हैं’, का नारा दिया था. यह नारा काफी सुर्खियों में रहा. इस बीच, महाराष्ट्र में भाजपा कार्यालय के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टर लगाया गया है. इसमें प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया नारा ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’ लिखा हुआ है.
‘उनके जैसे और प्रधानमंत्री हों’; दिग्गज क्रिकेटर क्लाइव लॉयड ने PM Modi की प्रशंसा की, देखें Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में गुयाना पहुंचे, जहां उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिकेट हस्तियों से मुलाकात की और क्रिकेट को भारत और कैरेबियाई देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने वाली कड़ी बताया.





