Bharat Express DD Free Dish

देश

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा, "हम कल ब्रैम्पटन, ओंटारियो में हिंदू सभा मंदिर में चरमपंथियों और अलगाववादियों द्वारा की गई हिंसा की निंदा करते हैं."

जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. इसने वन संपदा, जल संपदा और खनिज संपदा से भरपूर सुंदर राज्य को तबाह कर दिया है. इसके नेता बालू, पत्थर, खनिज, मनरेगा, आवास तक का पैसा खा गए.

विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर भारत अभी विश्व के टॉप पांच देशों में शामिल है. विदेशी मुद्रा भंडारण के मामले में भारत चीन, जापान और स्विट्जरलैंड के बाद चौथे नंबर पर आता है.

अजमल ने पहले घोषणा की थी कि वे सामागुरी विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे. हालांकि, बाद में उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार अब जंगली जानवरों के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा राशि प्रदान करेगी.

झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट के उस निर्देश को चुनौती दी है, जिसमें घुसपैठ की जांच के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित करने और अधिकारियों के नाम तय कर बताने का निर्देश दिया गया है.

कर्नाटक सरकार द्वारा उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की जांच की सहमति वापस लेने के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में डीके शिवकुमार के खिलाफ सीबीआई जांच के लिए एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

एक्स पर एक पोस्ट में कमल नाथ ने लिखा, "एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक छोटे बच्चे को उल्टा लटकाकर पीटा जा रहा है और फिर दो बच्चों को मिर्च का धुआं पिलाया जा रहा है. यह घटना बेहद निंदनीय है. सभ्य समाज में इस तरह के कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है."

जामा मस्जिद को संरक्षित स्मारक घोषित करने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को जामा मस्जिद और इसके आसपास सर्वे निरीक्षण करने का निर्देश दिया है.

भारतीय वायुसेना का मिग-29 फाइटर जेट आगरा में क्रैश हो गया. विमान के जमीन पर गिरते ही उसमें आग लग गई. हालांकि विमान में सवार दो पायलट और एक अन्य ने कूदकर अपनी जान बचाई.