Bharat Express DD Free Dish

देश

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला. प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का पैर छूकर उनका अभिनंदन किया.

प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि आज सुबह जब वह यहां आ रही थीं, तो उनके पास एक सूची थी कि हम भविष्य में कहां ध्यान केंद्रित करेंगे.

आरोपों पर बक्सर से आरजेडी के सांसद सुधाकर सिंह ने रविवार को कैमूर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू यादव अभी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं. हाल ही में उनकी बाईपास सर्जरी हुई है.

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट नहीं रखने वाले लगभग 54,000 वाहनों का चालान किया गया है. वहीं, करीब 3,900 से अधिक ऐसे वाहनों को जब्त किया गया है, जिनकी समय सीमा पूरी हो चुकी है.

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने 2015 से 2023 तक TB की घटनाओं में 17.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ भारत की उल्लेखनीय प्रगति को स्वीकार किया है. यह स्वीकृति टीबी देखभाल और नियंत्रण के प्रति भारत के परिवर्तनकारी दृष्टिकोण को दर्शाती है.

विदेश मंत्री (EAM) एस. जयशंकर ने ब्रिस्बेन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वह न केवल ब्रिस्बेन में भारत के चौथे वाणिज्य दूतावास के उद्घाटन के लिए आए हैं बल्कि उनकी यात्रा भारतीय समुदाय के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए है.

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने अप्रैल में त्रिशूर पूरम उत्सव के आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए एंबुलेंस का दुरुपयोग किया था. इसी संबंध में मामला दर्ज किया गया था. मामले की शिकायत एक कम्युनिस्ट नेता ने की थी.

तेजस्वी यादव ने कहा, मेरे स्वास्थ्य मंत्री रहते स्वास्थ्य विभाग में जो डेढ़ लाख नौकरी थी, उसकी फाइल सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट में आने से रुकवा दी थी. तब मैंने अनुरोध किया था कि स्वास्थ्य विभाग की जो मैंने फाइल तैयार की थी, उसे कैबिनेट में आने दीजिए.

डिप्टी सीएम ने कहा, लालू प्रसाद यादव का मतलब ही गुंडागर्दी, अपराधीकरण और दूसरे का क्रेडिट लेना है. उनका परिवार कभी यह नहीं कहता है कि हमने 15 वर्षों में क्या किया?

टीडीपी उपाध्यक्ष ने कहा, इस देश की आज़ादी में सबसे ज़्यादा हिस्सा मुसलमानों का है. वक्फ बिल को हम पूरी तरीके से खारिज करते हैं. इसमें जो भी बदलाव लाने की कोशिश की जा रही है.