Bharat Express DD Free Dish

देश

पुलिस के अनुसार, गंगम्मा मंदिर के पास सड़क पर बने गड्ढे में बाइक के फंसने से पटाखों से भरा बैग जमीन पर गिर गया. पटाखे फटने से बाइक सवार की मौत हो गई. इस हादसे में छह अन्य लोग घायल हो गए.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दुर्गम और चुनौतीपूर्ण सीमावर्ती स्थान पर तैनात सैनिकों को उत्सव की खुशियां दीं. सर क्रीक के पास लक्की नाला में समारोह में भाग लेने के दौरान उन्हें जवानों को मिठाई खिलाते हुए देखा गया.

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार (30 अक्टूबर) रात को कडाकोला गांव में हुई थी. भीड़ ने स्थानीय नेता मोहम्मद रफी पर पथराव किया और उनकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं.

भाजपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने गुरुवार को कहा कि राज्य में महायुति सरकार फिर से सत्ता में आएगी. कांग्रेस के और भी नेता भाजपा में शामिल होंगे.

सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म और भारत एक-दूसरे के पूरक हैं. सनातन धर्म मजबूत होगा तो भारत मजबूत होगा और जब भारत मजबूत होगा तो सनातन धर्म मजबूत होगा.

छात्रों को गायों के महत्व से परिचित कराने के प्रयास में  राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्राथमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम में गायों के बारे में जानकारी शामिल करने की योजना की घोषणा की है.

लाहौर के स्कूल शुक्रवार से रविवार तक बंद रहेंगे. धुंध का स्तर बढ़ने और एयर क्वालिटी खराब होने के कारण यह फैसला लिया गया.

जन सुराज पार्टी बिहार विधानसभा उपचुनाव में सभी चार सीटों पर उपचुनाव लड़ रही है. पार्टी ने रामगढ़ सीट से सुशील सिंह कुशवाहा, तरारी से किरण देवी, बेलागंज से मोहम्मद अमजद और इमामगंज (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से जितेंद्र पासवान को मैदान में उतारा है.

भारतीय और चीनी सैनिकों ने गुरुवार को दिवाली के अवसर पर लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर कई सीमा चौकियों पर एक दूसरे को मिठाइयां दीं.

भाजपा में शामिल होते ही रवि राजा को मुंबई का पार्टी उपाध्यक्ष बना दिया गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहने के इतने सालों में पार्टी ने कभी भी उनके ज्ञान और क्षमताओं का उपयोग नहीं किया.