Jantar Mantar Protest: दिल्ली पुलिस का X पर एक्शन, आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और यूजर्स की जानकारी देने की मांग
Jantar Mantar Protest Update: जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो और पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को पत्र भेजा है. पुलिस ने ऐसे कंटेंट हटाने के साथ पोस्ट करने वाले यूजर्स की डिटेल, लॉगिन-लॉगआउट रिकॉर्ड और डिजिटल सबूत सुरक्षित रखने को कहा है.
अजय नाम बताकर मंदिर में की शादी…निकला अजरुल! मुजफ्फरनगर में ‘लव जिहाद’ का कैसे शिकार बनी महिला?
मुजफ्फरनगर में एक महिला ने युवक पर पहचान छिपाकर शादी करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि मामले को लेकर एसएसपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ.
‘अंधभक्त और इडियट…’ पेपर लीक बिल पर क्या बोल गए राहुल गांधी? बवाल पर स्पीकर ने टोंका
Parliament Session: लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल (2026) पर बहस के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक 18 साल की छात्रा की कहानी सुनाकर 'इडियट' और 'अंधभक्त' जैसे शब्दों का प्रयोग किया. इस बयान पर किरेन रिजिजू समेत सत्ता पक्ष ने असंसदीय भाषा का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया.
‘ई बिहार है बाबू’ झाड़-फूंक छोड़ डिब्बे में बंद सांप संग अस्पताल पहुंचा युवक, उड़ गए डॉक्टरों के होश; देखें VIDEO
Bihar Cobra Bite: बिहार के बेतिया में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक को जहरीले कोबरा ने काटा तो उसने घबराने की बजाय सांप को डिब्बे में बंद कर लिया और उसे साथ लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया.
मुश्किल में प्रशांत किशोर: बांकीपुर में वोटिंग से पहले PK पर क्यों दर्ज हो गई FIR?
Fir On Prashant Kishor: बांकीपुर उपचुनाव की वोटिंग से 24 घंटे पहले जन सुराज के प्रशांत किशोर पर पटना के शास्त्री नगर थाने में FIR दर्ज की गई है. नीतीश कुमार के वीडियो को AI-जनरेटेड बताने पर JDU ने एक्शन लिया है. जानिए क्या है पूरा विवाद?
स्कूलों की छुट्टी, भारी सुरक्षा: अब भोपाल में क्यों शरू हो गया किसानों का प्रदर्शन?
Bhopal Kisan Andolan 2026: संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में हजारों किसानों ने भोपाल में 'किसान क्रांति' मार्च निकालकर 100% MSP पर मूंग खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग की. आंदोलन के चलते होशंगाबाद रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लगा, जबकि सरकार और किसानों के बीच बातचीत बेनतीजा रही.
बांसवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरी बस खड़े ट्रक से टकराई, एक छात्र की मौत; कई घायल
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली बच्चों को ले जा रही बाल वाहिनी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी. इस भीषण टक्कर में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए. पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं.
ग्वालियर में BF से परेशान लड़की ने दांव पर लगाई इज्जत, सड़क पर मारपीट के बाद उतारी टी-शर्ट
Gwalior viral CCTV case: ग्वालियर के कैलाश बिहार में युवती को कथित तौर पर जबरन रोकने और मारपीट का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विवाद के दौरान युवती ने विरोध स्वरूप बीच सड़क अपनी टी-शर्ट उतार दी, पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है.
गुरु का स्थान सर्वोच्च…! गृह मंत्री अमित शाह का गुरु पूर्णिमा पर संदेश, जानिए क्या कहा?
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. अमित शाह ने गुरु को भारतीय संस्कृति में सर्वोच्च बताते हुए कहा कि वे ज्ञान के साथ चरित्र और राष्ट्र का भविष्य भी गढ़ते हैं.
‘केवल ज्ञान नहीं, सुसंस्कार भी देते हैं…’, गुरु पूर्णिमा पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई
गुरु पूर्णिमा 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए संस्कृत श्लोक साझा किया. उन्होंने गुरु के छह स्वरूपों का महत्व बताते हुए भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया.





