ओडिशा में भाजपा स्पष्ट बहुमत की ओर, PM Modi ने कार्यकर्ताओं की सराहना की, कहा- उनके प्रयासों पर गर्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा पहली बार ओडिशा में विधानसभा चुनाव में जीत की तरफ आगे बढ़ रही है.
Lok Sabha Election Results 2024: Indira Gandhi के हत्यारों में से एक के बेटे ने Punjab से दर्ज की जीत
तत्कालीन प्रधानमंत्री के अंगरक्षक बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की उनके आवास पर हत्या कर दी थी. इनमें से एक के बेटे ने फरीदकोट सीट से जीत दर्ज की है.
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारी जीत की ओर बढ़ रही TDP, प्रधानमंत्री ने दी जीत की बधाई
TDP अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू अपनी पार्टी को आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत मिली है. राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनसेना पार्टी भी उनके साथ गठबंधन में हैं.
Lok Sabha Election Results 2024: कुछ ही देर में भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कहा कि देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार एनडीए पर अपना भरोसा जताया है.
Lok Sabha Election Results 2024: जेल में बंद इस Khalistan समर्थक नेता ने Punjab से दर्ज की जीत
खालिस्तान समर्थक इस नेता को पिछले साल बड़े पैमाने पर कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किया गया था. उस पर NSA के तहत आरोप लगाए गए थे और वर्तमान में वह असम के डिब्रूगढ़ की जेल में बंद है.
‘देश की जनता ने NDA पर लगातार तीसरी बार विश्वास जताया’, PM मोदी ने कहा- हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे
लोकसभा चुनाव में तीसरी बार सरकार बनाने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे. उन्होंने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.
Lok Sabha Elections 2024: नीतीश कुमार नहीं छोड़ेंगे BJP का साथ, बिहार में केसी त्यागी बोले— जदयू NDA में है और आगे भी रहेगी
मतगणना के ताजा रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने वाली है लेकिन भाजपा के बहुमत हासिल करने की संभावना नहीं है.
Lok Sabha Election 2024 Result: गांधी नगर से अमित शाह ने लगातार दूसरी बार दर्ज की बंपर जीत, कांग्रेस उम्मीदवार को 7 लाख से अधिक वोटों से हराया
Lok Sabha Election Results 2024: गुजरात के गांधीनगर सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार अमित शाह का मुकाबला कांग्रेस के नेता सोनल पटेल से था.
“लड़ाई संविधान को बचाने की थी, यूपी की जीत में मेरी बहन का हाथ”- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दोनों सीटों पर अपनी जीत को लेकर कहा, "मैं दोनों सीटों पर जीता हूं. वायनाड और रायबरेली के मतदाताओं को दिल से धन्यवाद देता हूं. थोड़ा समय लूंगा और तय करूंगा कि कौन सी सीट पर रहूंगा."
Arun Govil: चुनाव जीत गए TV के ‘राम’, मेरठ में INDI Alliance की लोकसभा उम्मीदवार को हराया
अभिनेता अरुण गोविल भारतीय जनता पार्टी (BJP) से लोकसभा चुनाव लड़े थे, उन्होंने सपा की सुनीता वर्मा को हराया है. गोविल को मेरठ में 5 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं.





