बृजभूषण शरण सिंह पर लगे नाबालिग महिला पहलवान के यौन शोषण के मामले को बंद करने को लेकर 27 जुलाई को कोर्ट सुनाएगी फैसला
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज से भाजपा के निवर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
गंगा-स्नान करने गए लोग तेज जलधारा में बह गए, डूबने से 5 की मौत, चकिया के पास हुई घटना, नदी से खोजी गईं लाशें
गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई. उन सभी के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है.
दिल्ली HC ने डॉक्टरों को निर्धारित दवाओं के खतरों के बारे में बताने की बाध्यता वाली याचिका खारिज कर दी
जनहित याचिका जैकब वडक्कनचेरी नामक व्यक्ति ने दायर की थी, जिसमें तर्क दिया गया था कि दवाएं साइड इफेक्ट्स के साथ आती हैं, जो बहुत नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखती हैं और रोगी को एक सूचित विकल्प चुनने का अधिकार है.
युवा वकीलों को ग्रीष्मकालीन अवकाश में दें बहस का मौका- सुप्रीम कोर्ट का वरिष्ठ वकीलों से अनुरोध
सुनवाई के दौरान जस्टिस करोल ने कहा कि कोर्ट चाहती है कि युवा भी बार मे बढ़ें और छुट्टियों के दौरान युवा अधिवक्ताओं को दलीलें पेश करने का मौका मिले।
‘मोदी 20 बार प्रधानमंत्री बन जाएं तो भी नेहरू की बराबरी नहीं कर सकते’, आज किस कांग्रेसी नेता ने बोला ऐसा? VIDEO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पं. नेहरू और कांग्रेस सरकारों ने संविधान के शरीर और आत्मा दोनों पर हमला किया. पीएम मोदी के इस बयान पर अब कांग्रेस पार्टी ने पलटवार किया है.
Election 2024: शाम 5 बजे तक 56.68 प्रतिशत मतदान, महाराष्ट्र में हुई सबसे कम वोटिंग
जिन सीटों पर आज चुनाव हुआ, उनमें महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीटें शामिल हैं.
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पिकअप वाहन पलटने से 18 लोगों की मौत
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कुल 18 मृतकों में से लगभग 17 महिलाएं थीं. बताया जाता है कि आदिवासियों को लेकर लौटते समय पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में गिरकर पलट गया.
Odisha: पुरी और ढेंकनाल में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, भीड़ में दिखा गजब का उत्साह
ओडिशा के पुरी शहर में हुए रोड शो में शामिल लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी भी भीड़ को आने से नहीं रोक पाई.
SI भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में 11 ट्रेनी एसआई और एक कांस्टेबल सहित 12 आरोपियों ने दोबारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिकाकर्ता सुरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, राजेश्वरी सहित एसआई ने अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दायर की है.
दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी संगठन ISIS के 4 लड़ाके अहमदाबाद में दबोचे गए, सामने आईं फोटोज; 36 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी
आज अहमदाबाद एयरपोर्ट से ISIS के 4 आतंकियों को गुजरात एटीएस ने दबोच लिया है. वे श्रीलंका के रहने वाले हैं. चारों को केंद्रीय एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर अरेस्ट किया गया है.





