CM अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले पर सुनवाई 2 जून तक के लिए टली
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा को सुनवाई के दौरान बताया गया कि केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली हुई है.
Delhi High Court ने आजीवन कारावास की सजा पाए आतंकी संगठन Jaish-e-Mohammed के पांच सदस्यों की सजा घटाकर 10 साल कठोर कारावास की
दिल्ली हाईकोर्ट ने यह फैसला अभियुक्त बिलाल अहमद मीर, सज्जाद अहमद खान, मुजफ्फर अहमद भट, मेहराज-उद-दीन चोपन एवं इश्फाक अहमद भट्ट की अपील पर दिया है, जिन्होंने अपनी सजा को चुनौती दी थी.
1984 के पुल बंगश सिख हत्या मामले में 30 मई को अगली सुनवाई, कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर हैं आरोपी
यह मामला 1 नवंबर 1984 को पुल बंगश गुरुद्वारा के सामने तीन सिखों ठाकुर सिंह, बादल सिंह और गुरचरण सिंह की कथित हत्या से संबंधित है. CBI ने 20 मई को कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया था.
PM मोदी काशी में करीब 25 हजार महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद, योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे मौजूद
यह कार्यक्रम महिलाओं द्वारा आयोजित किया जा रहा है. इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षिकाएं, एनजीओ संचालित करने वाली बहनें शामिल होंगी. कार्यक्रम में करीब 25 हजार महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है.
एक Click पर पढ़िए 10 बड़ी चुनावी खबरें: पांचवें चरण का मतदान संपन्न, नाना पटोले ने CM योगी को लेकर कहा- ‘सीता को चुराने भगवा कपड़े में…’
Lok Sabha Election News: लोकसभा चुनाव—2024 के 5 चरणों का मतदान हो चुका है. इस समय देश में हर जगह चुनावों की बात हो रही है...तो ऐसे में जानते हैं सियासत से जुड़ी 20 मई की 10 बड़ी खबरें, जिन पर रही देश की नजर—
सुप्रीम कोर्ट का 78 वर्षीय महिला की डाक मतपत्र से वोट डालने की मांग पर विचार करने से इनकार
याचिकाकर्ता सरला श्रीवास्तव लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निर्वाचन क्षेत्र से डाक मतपत्र से मतदान करना चाहती थीं.
सपा के पूर्व विधायक कमलेश पाठक को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार, जमानत याचिका हुई खारिज, गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज है मामला
सपा के पूर्व विधायक कमलेश पाठक के खिलाफ उत्तर प्रदेश के औरैया में दोहरे हत्याकांड में कथित संलिप्तता के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.
Lok Sabha Election 2024: 5वें चरण का मतदान संपन्न हुआ, 56% से ज्यादा वोट पड़े; जानिए अब तक देश की कितनी लोकसभा सीटों पर चुनाव हो चुका
आज लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का मतदान पूर्ण होने के बाद अब केवल दो चरण बाकी हैं. छठे चरण का मतदान 25 मई और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा.
सुप्रीम कोर्ट में झारखंड के पूर्व सीएम Hemant Soren की अंतरिम जमानत याचिका का ED ने किया विरोध
ED ने विरोध करते हुए हलफनामे में कहा है कि अदालत के लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि चुनाव के लिए प्रचार करने का अधिकार ना तो मौलिक अधिकार है और ना ही संवैधानिक अधिकार है. यहां तक कि यह कानूनी अधिकार भी नहीं है.
भारत सेवाश्रम संघ से जुड़े इस संत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को भेजा कानूनी नोटिस
18 मई को पश्चिम बंगाल के आरामबाग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोघाट में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने न सिर्फ बीजेपी बल्कि साधु-संतों के एक वर्ग पर भी निशाना साधा था.





