Bharat Express DD Free Dish

देश

Lok Sabha Election News: इस समय देश में हर जगह चुनावों की बात हो रही है...तो ऐसे में जानते हैं सियासत से जुड़ी 21 मई की 10 बड़ी खबरें, जिन पर रही देश की नजर—

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करने के बाद चुनाव आयोग ने अभिजीत गंगोपाध्याय की कड़ी निंदा की और उन्हें 24 घंटे के लिए सभी प्रचार अभियानों से प्रतिबंधित कर दिया.

6 महिला पहलवानों ने कैसरगंज से मौजूदा भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. सिंह के आरोप स्वीकार न करने पर अदालत ने उनसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए हैं.

दिल्ली पुलिस आज विभव को लेकर मुंबई गई और उसे उन सभी जगहों पर ले जाएगी जहां वह गया था.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाला मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. इस मामले में उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. फिलहाल वह रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं.

कन्हैया कुमार के साथ यह घटना तब हुई थी जब स्थानीय पार्षद छाया शर्मा के साथ पार्टी की बैठक के बाद न्यू उस्मानपुर में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय से बाहर आ रहे थे.

ED ने इस मामले में मनीष सिसोदिया को 9 मार्च 2023 को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. इससे पहले उन्हें सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था.

Kapil Sibal: निर्दलीय राज्यसभा सदस्य सिब्बल ने कहा कि सरकार ने जिस कारण से अनुच्छेद 370 को हटाया, उसका कानूनों से कोई लेना-देना नहीं था, इसका राजनीतिक निर्णय से संबंध है.

Lok Sabha Elections 2024: मतदान खत्म होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बारामूला लोकसभा क्षेत्र में पहली बार 1967 में संसदीय चुनाव हुआ था.

Aaj Ka Itihas: साल 1991 में आज के दिन यानी 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी थी. इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. यहां जानिए आज का इतिहास.